Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
लाल प्याज का खट्टा अचार
प्याज का अचार दो तरह से बनाया जा सकता है। एक तो भारतीय तरीके के साथ और दूसरा यूरोपियन स्टाइल से। आज हम जो अचार बनाने जा रहे हैं, वह दोनो का ही मिला जुला रूप होगा। इसलिये इसको क्रॉस कल्चर प्रोडक्ट भी कह सकते हैं। आइये देखते हैं इस अचार को बनाने की विधि-

समय- 15 दिन
सामग्री-
छोटी लाल प्याज - 20
सेंधा नमक - 2 चम्मच
ब्राउन शुगर - 1/2 कप
सफेद सिरका - 1 कप
हरी मिर्च - 8
तेज पत्ता - 3
लौंग - 8
पानी - 4 कप
विधि-
एक बरतन में पानी भरिये और उसमें नमक डाल कर 5 मिनट तक के लिये गैस पर हाई फ्लेम पर उबालिये। अब उसमें छिले हुए प्याज और हरी मिर्चे डालिये और आंच से हटा लीजिये। इसके बाद बरतन को ढक्कन लगा कर 12 घंटो के लिये बंद कर दीजिये जिससे प्याज और मिर्च, पानी को सोख लें। उसके बाद प्याज को पानी से निकालिये और फिर सूरज की धूप में कुछ घंटो के लिये रखें। दूसरे दिन पैन में सिरका गरम करें और उसमें ब्राउन शुगर मिलाएं। उसके बाद उसमें सारे मसाले तथा तेज पत्ता आदि मिलाएं। इसको तब तक चलाते रहें जब तक चीनी उसमें अच्छी तरह से घुल ना जाए। इसको एक ग्लास जार में पलटें और कुछ घंटो के लिये ठंडा होने दें। अब इस जार को प्याज से आधा भरें और उसके ऊपर से सिरका डालें। फिर पूरा जार दुबारा प्याज से भरे और सिरका डाल दें। आप चाहें तो उसमें थोडा़ सा सरसों का तेल भी डाल सकती हैं, जिससे अचार थोडा़ स्पारइसी बनें। 10-15 दिनों के लिये अचार को फ्रिज में रख दीजिये। जब अचार हो जाए तब इसे दाल-चावल या सैंडविट के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications











