Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
ब्रेकफास्ट के लिये सिजलिंग पास्ता
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में अगर आप पास्ता खाने का शौक रखते हैं तो आपको सिजलिंग पास्ता बहुत पसंद आएगा। यह वह इटैलियन पास्ता है जिसे सिजलर प्लेट में रख कर बनाया जाता है। आपने रेस्ट्रॉन्ट में सिजलर्स जरुर खाएं होंगे। तो अब आपको हम सिजलिंग पास्ता बनाने कि विधि सिखाएंगे। यह बनाने में आसान है लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आप इसमें चिकन सौसेज मत डालियेगा। पर अगर आपक नॉन वेज पसंद करते हैं तो आपको यह सिजलिंग पास्ता बहुत पसंद आएगा। आइये दोस्तों जानते हैं सिजलिंग पास्ता बनाने कि विधि-

कितने- 4
तैयारी में समय- 10-15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- पास्ता ,उबला हुआ - 1/4 पैकेट
- हरी शिमला मिर्च- 1
- प्याज़ ,चौकोर में कटा हुआ- 1
- तेल- 2 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- मस्टर्ड सॉस- 1 छोटा चम्मच
- गाजर,कटा हुआ- 1
- फ्रेंच बीन्स, कटी हुई- 6
- कालीमिर्च पावडर- स्वादानुसार
- चिकन सौसेज़- 2-3
- बंदगोभी- 1
- आलू- 2-3
- मक्खन- 2 बड़े चम्मच
विधि
- एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें, उसमें प्याज और शिमला मिर्च डालें।
- फिर नमक डाल कर 2 मिनट तक भूनें। उसके बाद पैन में मस्टर्ड सॉस डालें और फिर थोड़ा पानी छिड़क कर मिला लें।
- अब इसे निकाल कर एक कटोरे में रख लें।
- फिर पैन चढ़ाएं और उसमें तेल डाल कर गरम करें।
- इसके बाद उसमें गाजर, फ्रेन्च बीन्स, 1 छोटा चम्मच तेल, नमक और पैपर पावडर डालें और सब्ज़ियों पर चमक आने तक भूनें।
- एक दूसरे बाउल में निकालकर रखें।
- सौसेजेस के तिरछे स्लाइस काट लें और हल्का रंग आने तक भूनें। इन्हें एक तीसरे बाउल में निकालकर रखें।
- बंदगोभी के 3 पत्ते निकालकर रखें। पैन में पका हुआ पास्ता और थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें और पूरी तरह गरम होने दें।
- सिज़लर प्लेट को उसके लकड़ी के बेस़ पर रखें।
- बंदगोभी के पत्तें सिज़लर प्लेट पर रखें। एक पत्ते पर पास्ता रखें, दूसरे पत्ते पर सब्ज़ियाँ रखें, तीसरे पत्ते पर सौसेजस रखें।
- पोटेटो फिन्गर्स और शिमला मिर्च-प्याज़ को सब पर रखें।
- ऊपर से मक्खन डालें और सर्व करें।
Comments
English summary
Sizzling Pasta
Story first published: Monday, November 4, 2013, 9:31 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











