Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्याज का पराठा
Veg
oi-Staff
जब किसी दिन को पराठा खाने का मन करे तब आप आलू या सादे पराठे की जगह पर प्याज का भरा पराठा बनाइये। यह प्याज का पराठा आप चाय, दही या किसी भी सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं। प्याज का पराठा बनाना आसान है और खाने में तो इसका कोई जवाब ही नहीं है।
प्याज के पराठे को आराम से बच्चों के लंच बॉक्स में भी दिया जा सकता है। पराठा बनाने के लिये आप आटे में अजवायन भी मिक्स कर सकती है, इससे पराठे का स्वाद बिल्कुल बदल जाता है। अब आइये जानते हैं प्याज का पराठा कैसे बनाया जा सकता है।
READ: सुबह की भूंख मिटाइये वेजिटेबल इडली खा कर

कितने-
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 2 कप गेहूं का आटा
- ¼चम्मच नमक
- 1 चम्मच तेल या घी
- 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी
- गरम मसाला पावडर- जरुरत अनुसार
- लाल मिर्च पावडर- जरुरत अनुसार
- नमक- जरुरत अनुसार
- 2 चम्मच- हरी धनिया
- तेल या घी- फ्राई करने के लिये
विधि -
- सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक, घी और पानी मिला कर आटा गूथ लें।
- इस तैयार आटे को 20 मिनट के लिये एक कपड़े से ढंक कर किनारे रख दें।
- दूसरी ओर प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया को मिक्स कर के किनारे रख दें।
- अब चलिये पराठा बनाते हैं।
- पराठे के लिये आटे से थोड़ी सी लोई लें, उसे बेलें और उसके बीच में प्याज और मिर्च वाला मिश्रण भरें।
- यह केवल 2 चम्मच होना चाहिये, यदि ज्यादा भरेंगी तो पराठा फट सकता है।
- इसके बाद ऊपर से 2 चुटकी गरम मसाला पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक छिड़के।
- अब पराठे के सभी कोनों को एक साथ मिला कर बीच में दबाएं।
- उसके बाद इस में थोड़ा सा परथन लगा कर बेल लें।
- फिर तवे या फ्राइंग पैन में 2 चम्मच तेल या घी लगा कर इसे दोनों ओर सेंक लें।
- अब इसे दही के साथ या किसी सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Pyaaz ka paratha recipe
Story first published: Wednesday, August 12, 2015, 14:14 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











