Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
पास्ता लवर्स को जरुर भाएगा यह यम्मी पेस्तो पास्ता
Veg
oi-Staff
आज हम आपको एक खास इटेलियन पास्ता बनाना सिखाएंगे, जिसका नाम पेस्तो पास्ता है। पेस्तो एक नॉर्थ इटैलियन सॉस होता है जो कि बेसिल की पत्तियों और कुछ मसालों से तैयार किया जाता है।
पास्ता लवर्स को पेस्तो पास्ता की यह डिश काफी पसंद आएगी। आप इस पास्ता डिश को अपने स्वादअनुसार भी चेंज कर सकते हैं। अगर आप नॉन वेज के शौकीन हैं तो, इसमें चिकन के पीस भी डाल सकते हैं। नहीं तो आप इसमें ढेर सारी सब्जियां भी मिला सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और टेस्ट में तो इसका कोई जवाब ही नहीं है।

कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- उबला पास्ता - 200 ग्राम
- ऑलिव ऑइल- 2 बडे़ चम्मच
- छोटे टमाटर - 2
- दूध- 1/4 कप
- लाल मिर्च कुटी हुई - 1/2 चम्मच
पेस्तो सॉस बनाने के लिये-
- बादाम, अखरोट या काजू - 1 बड़ी चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- काली मिर्च- 1/2 चम्मच
- बेसिल के पत्ते- 3/4 कप
- लहसुन- 3-4
- चीज़ घिसा हुआ- 4 बड़े चम्मच
- ऑलिव ऑइल- 2 चम्मच
बनाने की विधि -
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटे हुए टमाटर और नमक डाल कर तब तक भूनें जब तक कि वह नरम ना हो जाए।
- सॉस बनाने के लिये बेसिल के पत्ते, मेवे, काली मिर्च, लहसुन, नमक, घिसा चीज़ और ऑलिव ऑइल डाल कर मिक्सी में पीस लें।
- अब पैन में फिर से तेल गरम करें। उसमें उबला पास्ता डालें।
- फिर तुरंत ही उसमें पिसा हुआ पेस्तो सॉस मिलाएं।
- इसमें स्वादअनुसार नमक और दूध डाल कर पकाएं।
- उसके बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से लाल मिर्च छिड़कें और सर्विंग डिश में परोसें।
- आपका गरमा गरम पेस्तो पास्ता तैयार है।
Comments
English summary
Pesto Pasta Recipe
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











