Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
मटर पास्ता खा कर मुंह में आ जाए पानी
ब्रेकफास्ट में बच्चों को अगर पास्ता खिलाया जाए तो वह कभी भी स्कूल में भूखे पेट नहीं जाएंगे। आज हम आपको मटर पास्ता बनाना सिखाएंगे जो कि हेल्दी भी है और मटर तथा चीज पड़ने की वजह से टेस्टी भी लगता है। मटर पास्ता झट से बनने वाली डिश है और इसे बनाने में भी कोई महनत नहीं लगती। आइये जानते हैं कि मटर पास्ता कैसे बनाया जाता है। इंडियन स्टाइल में बनाएं पास्ता चाट
कितने- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- पास्ता- 1 कप
- ताजी या फ्रोजन मटर- 1 कप
- लहसुन- 4
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- ओरीगेनो- 1/2 चम्मच
- चीज- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
विधि-
1. सबसे पहले पानी उबाल कर पास्ता पका लीजिये।
2. ठंडी मटर को गरम पानी में डाल कर कुछ देर के लिये रख दीजिये। फिर पानी छाल लीजिये।
3. गैस पर पैन चढाइये और उसमें तेल डालिये। फिर कटा हुआ लहसुन, चिली फ्लेक्स डाल कर गोल्डन ब्राउन कीजिये।
4. उसके बाद इसमें पकी हुई मटर और मिर्च पाउडर मिक्स कीजिये।
5. जब मटर अच्छी तरह से गल जाए तब इसमें पका हुआ पास्ता और ओरीगेनो मिक्स कीजिये।
6. पास्ता को अच्छी तरह से चलाइये और फिर उसमें नमक और चीज घिस कर डालिये।
7. सभी चीजों को मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
8. अब आपका यम्मी मटर पास्ता तैयार है, इसे आप मन चाहे सॉस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











