Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
मुंह में पानी ला दे यह वेजी चीज पास्ता
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में पास्ता खाना खाना बहुत लोगों को पसंद है। नाश्ते मे अगर आप पास्ता खाते हैं तो आपके पास पूरे दिन काम करने की एनर्जी बनी रहती है। पास्ता अगर हेल्दी तरीके से बनाया जाए तो स्वास्थ्य के लिये और भी अच्छा है। आज हम आपको पास्ता के लिये सॉस और उसके साथ पास्ता बनाना सिखाएंगे। पास्ता में सॉस का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है, जिससे इसका स्वाद निखर भी सकता है और खराब भी हो सकता है। तो चलिये जानते हैं कि ब्रेकफास्ट के लिये वेजी पास्ता कैसे बनाते हैं।
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- पास्ता- 2
- प्याज- 1
- शिमला मिर्च- 1
- धनिया- 1 चम्मच
- दूध- 1/2 कप
- मिक्स वेजिटेबल- (गाजर, मटर, टमाटर, बींस) - 1 कप
- चीज- 1 कप
- हर्ब- 1/2 चम्मच
- बटर- 1 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक
विधि-
- मध्यम आंच पर पैन में 1 चम्मच बटर डालें। जब बटर गरम हो जाए तब उसमें स्लाइस में कटे हुए प्याज और धनिया डालें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें शिमला मिर्च डाल कर पकाएं।
- फिर इसमें दूध और चीज डालें। जब दूध उबलने लगे तब उसमें सब्जियां, हर्ब, मिर्च और नमक डालें।
- पैन को ढंक दें और सॉस को पकने दें।
- अब इसमें पास्ता डाल कर सॉस के साथ मिक्स करें और 6 मिनट तक पकने दें।
- अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Mouthwatering Veggie Cheese Pasta For Breakfast
Story first published: Saturday, March 8, 2014, 7:03 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











