Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
लंच बॉक्स के लिये बनाएं मिंट पास्ता
Veg
oi-Staff
पास्ता एक बहुत ही आसान सी डिश है, जो कि रंग-बिरंगी सब्जियों को डाल कर पकाई जा सकती है। पास्ता को आप लंच बॉक्स में भी ले कर जा सकती हैं। पास्ता बनाने के लिये पहले आपको इसके लिये सॉस तैयार करना होगा। आप पास्ता को क्रीम और चीज डाल कर और भी ज्यादा क्रीमी बना सकती हैं। इस बनाते वक्त पास्त को अच्छी प्रकार से उबाल कर तुरंत ही ठंडे पानी से धो लें। अगर यह ज्यादा पक जाएगा तो यह खराब हो जाएगा और टूट जाएगा। आप इसका टेस्ट अपने हिसाब से बढ़ और घटा सकते हैं। तो चलिये जानते हैं मिंट पास्ता बनाने की विधि। पास्ता विध मशरूम सॉस रेसिपी
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- 1 1/2 कप पास्ता
- 2 चम्मच ऑलिव ऑइल
- 1/2 शिमला मिर्च, बारीक कटी
- 5-6 बेबी कार्न, स्लाइस
- 1 बड़ी गाजर, क्यूब में कटी
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 चम्मच क्रीम
- 1 चम्मच चीज स्प्रेड
- 1 चम्मच पास्ता सीजनिंग या ऑरीगेनो
सॉस बनाने के लिये
- 3 बडे टमाटर
- 1/2 कप पुदीने की पत्ती
- 5 कलियां लहसुन
- नमक और मिर्च- स्वादअनुसार
विधि-
- गैस पर एक बर्तन में नमक, तेल और पानी मिला कर पास्ता डालें। इसे ढंक कर पकाने के लिये रखें।
- दूसरी ओर बेबी कार्न और गाजर को काट लें और माइक्रोवेव में 2 मिनट के लिये थेाड़ा सा पानी और जरा सा नमक डाल कर रख दें।
- जब तक यह सभी चीजें पक रही हैं, तब तक मिक्सर में सॉस की सभी सामग्रियों को डाल कर पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर लें।
- उबलते पास्ता को बीच में चला दें और जब हो जाए तब इसे ठंडे पानी के नीचे रख दें।
- एक पैन में ऑलिव ऑइल गरम करे, उसमें चॉप की हुई शिमला मिर्च डालें।
- माइक्रोवेव की साब्जियों को बाहर निकाल कर शिमला मिर्च के साथ मिक्स करें।
- अब सब्जी के साथ सॉस को तैयार कर लें।
- इन्हीं सब्जियों के बीच में पिसे हुए पेस्ट को डालें। ढक्कन को ढंक कर दो मिनट पकाएं। फिर इसमें क्रीम और चीज डालें।
- अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं क्योंकि आपने पहले भी पास्ता और सब्जियों में नमक मिक्स किया हुआ है।
- पास्ता सॉस को पतला बनाने के लिये आप इसमें थोड़ा सा दूध या फिर पानी भी मिक्स कर सकती हैं।
- फिर इसमें पास्ता डाल कर मिक्स करें। ऊपर से ओरीगेना छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
Mint Pasta - Lunch Box Recipe
Story first published: Monday, May 12, 2014, 13:00 [IST]
Other articles published on May 12, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











