Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
इस 'फादर्स डे' पर पिता जी को खिलाएं मां की दाल
Veg
oi-Staff
मां की दाल एक बेहतरीन और सबसे टेस्टी दाल है जो कि उरद दाल और चने की दाल के मिश्रण से बनाई जाती है। इस फादर्स डे पर आप अपने पिता जी को मां की दाल खिला कर प्यारा सा उपहार दे सकते हैं। हमारा मानना है कि आपके पिता जी को यह दाल काफी पसंद आएगी और वह आपको अपने गले से लगा लेगें। मां की दाल एक पंजाबी दाल है जिसे काली दाल या फिर दाल मखनी भी कह कर पुकारा जा सकता है। इस दाल में दही और मलाई भी डाली जाती है जिससे कि इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। तो आइये इंतजार किस बात है, बनाते हैं मां की दाल और फादर्स डे पर देते हैं पिता जी हो एक जायके भरा तोहफा। फादर्स डे पर अपने पापा को दीजिये यह गिफ्ट
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- काली उरद दाल या काली मसूर दाल- 1 कप
- चना दाल- 1/4 कप
- जीरा- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- प्याज- 1 बारीक कटी
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- लौंग- 3
- दालचीनी- 2
- तेज पत्ता- 1
- बटर- 2 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- टमैटो प्यूरी- 1/2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- मलाई- 2 चम्मच
- कटी हरी धनिया - 2 चम्मच
विधि-
- उरद और चना दाल को पानी से धो कर प्रेशर कुकर में 2 कप पानी, नमक और हल्दी पावडर डाल कर 4 सीटी आने तक पका लीजिये।
- एक बार हो जाने के बाद इसे एक कटोरे में निकालें।
- फिर दाल में दही मिला कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब पैन में दो चम्मच बटर डालें, गरम करें, फिर जीरा, दालचीनी, लौंग, तेज पत्ता डाल कर कुछ सेकेंड पकाएं।
- फिर कटी हुई प्याज डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालें।
- 5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें पकी हुई दाल डालें और कसूरी मेथी कूंच कर डालें।
- अब इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- एक बार जब दाल गाढ़ी हो जाए तब आंच को बंद कर दें और हरी धनिया तथा क्रीम डाल कर गार्निश करें।
- अब इसे चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Maa Ki Dal Recipe For Father's Day
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











