Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
कश्मीरी दम आलू
मेरे घर में आलू बडे़ ही चाव से खाया जाता है। मैनें यह आलू करी तब बनाई थी जब यह काफी चलन में थी। जैसा की हमें यह सब्जी बहुत पसंद है तो मैने सोचा कि क्यूं न मैं इस रेसीपी को अपने रीडर्स के साथ बांटू। दम आलू कश्मीर में खाई जाने वाली सबसे पॉपुलर रेसीपी में से एक है। इसको बनाने के लिये आपको छोटे आलू चाहिये, जिसमें बहुत सारे छेद करने के बाद इसे दही वाली ग्रेवी में उबाला जाता है।
हांलाकि आलू का पहले उबाला जाता है पर अगर आप अपने वेट को लेकर सर्तक हैं तो आप इसे बिना उबाले भी ट्राई कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं कश्मीरी दम आलू को बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
छोटे आलू- 500 ग्राम
तेल- 3 चम्मच
प्याज- 1 1/2 कप
अदरक- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
दही- 1 कप
कशमीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले आलू में फॉर्क की सहायता से छोटे छोटे छेद कर लीजिये।
- फिर आलू को नमक मिले पानी में उबाल लीजिये, बहुत ज्यादा न उबालें नहीं तो वह टूट जाएगा। या फिर आलू को माइक्रोवेव में हाई स्पीड पर 10 मिनट के लिये भून लीजिये।
- अब आलू को छीलिये और पैन चढाइये।
- पैन में तेल डालिये और गर्म कीजिये, आलू को फ्राई कर लीजिये।
- एक गहरे पैन में 3 चम्मच तेल डालिये और फिर उसमे कटे प्याज डाल कर भूरा होने तक भूनिये।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालिये और 4 मिनट के लिये फ्राई कीजिये।
- फिर एक कटोरे में फेंटी हुई दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और सौंफ डाल कर अच्छे से मिलाइये।
- फिर पैन को आंच से उतारिये और उसमें दही का पेस्ट डालिये।
- अब पैन को आंच पर रखिये और उसमें 1 कप पानी डाल कर उबालिये।
- फिर ग्रेवी में एक एक कर के आलू डालिये और पैन के ढक्कन को बंद कर दीजिये।
- इसे तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी से तेल न बाहर आने लगे।
- फिर उसमें गरम मसाला डालिये और थोड़ी सी हरी धनिया काट कर डालिये।
- अब इसे गरम गरम नान के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications











