Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
रक्षाबंधन के दिन बनाइये काजू मशरूम मसाला
Veg
oi-Staff
रक्षाबंधन का दिन भाई बहन के लिये बड़ा ही खास हेाता है। इस दिन भाई लोग अपनी बहनों से अपनी इच्छा के पकवान बनवाने से पीछे नहीं हटते। और बहने भी भाइयों की सारी विश पूरी करने पर अमल करती है क्योंकि उन्हें राखी पर अच्छा सा उपहार जो चाहिये। इस दिन घर पर बड़ा ही टेस्टी खाना बनाया जाता है। आज हम आपको रक्षाबंधन पर काजू मशरूम मसाला बनाना सिखाएंगे जो कि आप अपने प्यारे भाई के लिये बना सकती हैं। यह वेजिटेरियन डिश आपके भाई को बहुत पसंद आएगी। आइये जानते हें कि काजू मशरूम मसाला कैसे बनाया जाता है।
रक्षाबंधन में बनाइये पाइनएप्पल बर्फी
कितनेः 3
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट

सामग्रीः
- मशरूमः 1 कप
- प्याज पेस्टः 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्टः 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडरः 1 चम्मच
- हल्दी पावडरः1 चम्मच
- दहीः 1/2 कप
- काजू पेस्ट: 2 चम्मच
- जीरा पावडरः 1 चम्मच
- गरम मसालाः 1 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
- जीराः 1 चम्मच
- दालचीनी: 1
- इलायचीः 4
- तेलः 2 चम्मच
विधिः
- सबसे पहले मशरूम को गरम पानी से धो लें और उसे साफ कर लें।
- फिर पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, दालचीनी, इलायची डाल कर फ्राई करें।
- अब उसमें प्याज वाला पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- उसके बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालें और 3 मिनट पकांए।
- अब हल्दी , जीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर और काजू पेस्ट डालें।
- मसाला अच्छे से भूनें।
- दही को एक कटोरे में फेंट लें और फिर उसें पैन में डालें। इसे तुरंत ही चलाएं।
- इसके बाद इसमें मशरूम डाल कर आंच धीमी कर दें और पैन को ढंक कर पकाएं।
- जब 10 मिनट हो जाए तब पैन से ढक्कन हटाएं और उसमें पानी डालें।
- ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें और बाद में इसमें गरम मसला पावडर डाल कर आंच बंद कर दें।
Comments
English summary
Kaju Mushroom Masala For Rakshabandhan
Story first published: Wednesday, August 6, 2014, 12:00 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











