Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
लज्जेदार भरवां टमाटर
भरवां टमाटर का नाम आते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लोग इसे बेहद ही खास मौके पर बनाना पसंद करते हैं । इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आ रहे है भरवां टमाटर ..
सामग्री :
8-10 टमाटर, 100 ग्राम पनीर, 2 आलू उबले हुए, 1 हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, गरम मसाला, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा, तेल।

टमाटर को धोकर ऊपर की तरफ से चाकू से थोड़ा सा काटकर अंदर का सारा गूदा निकाल लीजिए और टमाटर का कटा हुआ हिस्सा संभाल कर कर एक प्लेट में रख लें। आलू को उबालकर मैश करके उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर,नमक,लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनिया को मिला लीजिए।
कड़ाही में एक टे.स्पून तेल गरम करके उसमें जीरा डालकर चटकने दें अब इसमें हरी मिर्च, अदरक और टमाटर का गूदा भी डाल दीजिए, अब इसमें आलू पनीर का मिश्रण भी डाल दें और अच्छी तरह मिला लें, टमाटर में भरने के लिए मिश्रण तैयार है।खोखले टमाटरों में इस मिश्रण को भर दीजिए और टमाटर की कैप से बंद करके प्लेट में रखें।
अब एक भारी तले की कड़ाही में टमाटर लगाकर उसमें एक चौथाई नमक और एक टे.स्पून तेल टमाटरों के ऊपर डाल दीजिए और ढक कर धीमी आंच पर पकाइये, 3-4 मिनट बाद सावधानी से प्लेट में निकाल लें आपके भरवां टमाटर तैयार हैं। हरा धनिया और कद्दूकस किए हुए पनीर से सजाकर रोटी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











