Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
स्वादिष्ट छोले-भटूरे

भटूरे के लिये आवश्यक सामग्री
मैदा 500 ग्राम, सूजी 100ग्राम, दही आधा कटोरी, नमक स्वादानुसार, चीनी आधा छोटी चम्मच, बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच, तेल - तलने के लिये
भटूरा बनाने की विधि
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, मैदा के बीच में जगह बनाइये, 2 टेबिल स्पून तेल, नमक, बेकिंग पाउडर, दही और चीनी इसमें डालकर, इसी जगह इन सब चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये। गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये। गुथे हुये आटे को 2 घंटे के लिये बन्द अलमारी या किसी गरम जगह पर ढक कर रख दीजिये। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। गूथे हुये आटे से एक टेबिल स्पून आटे के बराबर आटा निकालिये। लोई बनाइये और पूरी की तरह बेलिये, लेकिन यह, पूरी से थोड़ा सा मोटा बेला जाता है। पूरी को गरम तेल में डालिये, कलछी से दबाकर फुलाइये, दोनों ओर पलट कर हल्का ब्राउन होने तक तलिये ।
छोले के लिए आवश्यक सामग्री
काबुली चना एक कटोरी या 150 ग्राम, खाना वाला सोडा आधा चम्मच, टमाटर -3-4 मीडियम साइज, हरी मिर्च - 2-3, अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट, रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून, जीरा - आधा छोटी चम्मच,धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम, गरम मसाला
छोला बनाने की विधि
चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये । पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दीजिय । कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये। दूसरी तरफ टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये। चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये । उबले चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये। यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये। गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये। आपके छोले तैयार हैं। इन्हें भटूरे के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











