Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
गुजराती आलू सब्जी
आपने आलू की तरह तरह की सब्जी बना कर खाई होगी। पर आज हम आपको गुजराती आूल की सब्जी बनाना सिखाएंगे। गुजराती लोग पक्का वेजिटेरियन होते हैं और कुछ तो अपने खाने में प्याज और लहसुन का भी प्रयोग नहीं करते। गुजराती सब्जी में हल्का मीठा, मसाला और खट्टा स्वाद आता है।
आप गुजराती आलू सब्जी घर पर आराम से बना सकती हैं और परिवार वालों को खाने के समय एक नया और लज्जदार स्वाद प्रस्तुत कर सकती हैं। इस सब्जी में दही का भी प्रयोग होता है जिससे स्वाद और ज्यादा निखर कर आता है। आइये जानते हैं गुजराती सब्जी बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
आलू- 500 ग्राम
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
दही- 2 चम्मच
हींग- चुटकी भर
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
चीनी- आधा चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
पानी- आधा कप
विधि-
- पैन में तेल गरम करें, उसमें हींग और चीनी डालें और मध्यम आंच पर हल्का सा चलाएं।
- जब चीनी भूरी हो जाए तब अदरक पेस्ट डाल कर भूने। फिर टमैटो प्यूरी, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर 2 मिनट मिक्स करें।
- फिर आलू के टुकड़े डाले और फ्राई करें। अब दही डाल कर लगातार चलाएं।
- 2 मिनट तक पकाने के बाद उसमें नमक और गरम पानी डाल कर पैन का ढक्कर ढांक दें।
- आंच धीमी की दें और 10 मिनट तक पकाने के बाद एक बार देख लें कि सब्जी तैयार हो गई या नहीं।
- जब आलू हो जाए तब गैस बंद कर दें और सब्जी सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











