Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
इटेलियन स्टाइल क्रीमी वाइट सॉस पास्ता
Veg
oi-Staff
क्या आपका पास्ता बहुत ज्यादा पसंद है और क्या आप उसके नए नए फ्लेवर चखने के लिये दीवानी रहती हैं? अगर ऐसा है तो आज ही बनाइये इटेलियन स्टाइल क्रीमी वाइट सॉस पास्ता। यह टेस्टी क्रीमी वाइट सॉस पास्ता काफी टेस्टी भी होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। आप चाहें तो इसे माइक्रोवव में भी बना सकती हैं। यह घर में बनाई जाने वाली सबसे असान रेसिपी है। आप इस पास्ता डिश में अपने मन अनुसार चाहे जितनी सब्जियां डाल कर बना सकती हैं। तो चलिये देर किस बात की है आइये शुरु करते हैं इटेलियन स्टाइल क्रीमी वाइट सॉस पास्ता बनाने की तैयारी ।
ब्रेकफास्ट के लिये सिजलिंग पास्ता
कितने - 1 प्लेट
तैयारी में समय- 15 मिनट
बनाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- पास्ता- 4 मुठ्ठी
- शिमला मिर्च- 1
- गाजर- 1
- ब्रॉकली- आधी
- ताजी क्रीम- 1/2
- मायोनीज़- 2 चम्मच
- चीज- थोड़ी सी
- दूध- 1 गिलास
- काली मिर्च - 1 चम्मच
- वाइट पेपर और नमक - स्वादअनुसार
- ओरीगेनो- 1 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले पास्ते को पानी, नमक और 1 चम्मच तेल डाल कर उबाल लें।
- फिर 15 मिनट के बाद पास्ता को निकाल कर ठंडे पानी से धो लें।
- एक फ्राइंग पैन में बटर डालें। फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर चलाएं।
- फिर कटी हुई सब्जियां और 1 चम्मच नमक डालें।
- सब्जियों को पका कर निकाल लें।
- फिर ताजी क्रीम और दूध डालें, आंच धीमी कर दें और लगातार चलाती रहें।
- अब इसमें मायोनीज़ डाल कर मिक्स करें।
- अब काला नमक , वाइट पेपर और ओरीगेनो डाल कर चलाएं।
- जब सभी स्वाद एक दूसरे से मिल जाए तब उसमें घिसी हुई चीज डालें।
- अब आप इसमें पकी हुई सब्जियां और पास्ता डालें।
- कुछ देर के लिये पैन को ढंक दें।
- फिर 5 मिनट के बाद इसे गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Creamy White Sauce Pasta in Italian Style
Story first published: Monday, October 27, 2014, 13:01 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











