Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
स्वादिष्ट आलू जलफरेजी
जलफरेजी पाकिस्तान की जानी-मानी सब्जी है। जितनी पॉपुलर यह पाकिस्तान में है उतनी ही पॉपुलर यह हिन्दुस्तान में भी है। आप जलफरेजी को किसी भी ढाबे या फिर रेस्ट्रॉन्ट में खा सकते हैं। अगर आप नारॅन वेज लवर हैं तो आप इसे नॉन वेज तरीके से बना सकते हैं नहीं तो इसे वेज ही बना डालिये।
जलफरेजी चाहे वेज हो या फिर नॉन वेज, यह होती बडी स्पाइसी है। नॉन वेज जलफरेजी में मटन, चिकन आदि का प्रयोग होता है और वेज जलफरेजी रेसीपी में आलू या पनीर का। हम पहले भी आपको चिकन जलफरेजी की रेसीपी बता चुके हैं इसलिये चलिये आज हम आपको बिल्कुल ही बेसिक आलू जलफरेजी बनाना सिखाते हैं। आप इस साइड डिश को आराम से रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। आइये जानते हैं आलू जलफरेजी को बनाने की विधि -

लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20-25 मिनट
सामग्री-
आलू- 7-8
प्याज- 2
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 5-6
टमाटर- 1
हरी मिर्च और लाल मिर्च- 3-4
टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 1/2चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
सूखी कस्तूरी मेथी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
घी- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
तेज पत्ता- 1
विधि-
- कढाई में घी डाल कर गरम कीजिये, उसमें जीरा, तेज पत्ता, राई और कस्तूरी मेथी डाल कर भूनिये।
- फिर कटी प्याज, अदरक, लहसुन डाल कर मिक्स कीजिये और 2-3 मिनट के लिये पकाइये।
- तब तक के लिये उबले आलुओ को 4 पीस में काट लीजिये और किनारे रख दीजिये।
- जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए तब उसमें हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिये।
- थोड़ी देर के बाद कटे टमाटर डाल कर 3 मिनट तक के लिये उसे गलाइये।
- जब टमाटर के पीस गल जाएं तब उसमें टमैटो प्यूरी और पानी डाल कर मिश्रण को उबालिये।
- एक बार जब ग्रेवी थोड़ी गाढी हो ेजाए तब उसमें आलू के टुकडे़ डालिये और 2 मिनट तक के लिये पकाइये।
आलू जलफरेजी तैयार है। इसे रोट या गरम चावल के साथ सर्व कीजिये और तारीफ बटोरिये।



Click it and Unblock the Notifications











