Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
गरमा-गरम रोटी के साथ खाएं आलू पकौड़ा करी
आलू की करी तो आप सब ने जरुर खाई होगी। यह काफी आम सी सब्जी होती है जो हर घर में बनाई जाती है। आलू की रसेदार करी में अगर मूंग दाल के पकौड़े डालें जाएं तब तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। आलू पकौड़ा करी बहुत ही सिंपल और स्वादिष्ट वेजिटेरियन करी है। आप इसमें मूंग दाल पकौड़े की जगह पर बेसन पकौड़ा भी प्रयोग कर सकती हैं। यह पकौड़ा सब्जी काफी लजीज होती है अगर इसे गरमा गरम चावल के साथ खाया जाए तो। आइये जानते हैं इस आसान से बनने वाली मूंग पकौड़ा करी को बनाने की विधि। यहां देखें मूंग दाल पकौड़ा बनाने की रेसिपी

सामग्री-
मूंग दाल पकौड़ा- 15 - 20 पीस
आलू- 3 मध्यम आकार
प्याज- 1 कटी हुई
टमाटर कटी- 2
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
तेल- 1 कप
ताजी हरी धनिया- गार्निश करने के लिये
नमक- स्वादअनुसार
लाल मिर्च पावडर- स्वादअनुसार
हल्दी- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
विधि-
- तेल गरम करें और उसमें कटी हुई प्याज डाल कर भूनें।
- फिर इस प्याज को ठंडा हो जाने के बाद मिक्सी में ग्राइंड कर लें।
- अब इसी में अदरक लहसुन भी डाल कर पीस लें।
- उसके बाद इस मिश्रण को कढाई में दो मिनट के लिये फ्राई करें।
- कुछ देर के बाद इसमें कटे टमाटर, मसाले, नमक और गरम मसाले भी डालें।
- 5 मिनट फ्राई करने के बाद कटे आलू डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- कुछ देर के बाद पानी डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।
- जब ग्रेवी गाढी दिखने लगे तब इसमें तैयार किये हुए पकौड़े डालें।
- ऊपर से गरम मसाला और कटी ताजी धनिया छिड़के।
- आंच को धीमा करें और कुछ देर पकाने के बाद आंच बंद कर दें।
- आपकी आलू पकौड़ा करी तैयार है, इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











