Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
यम्मी चिकन लॉलीपॉप
Non Veg
oi-Staff
अगर आपको चिकन का टेस्ट बहुत पसंद है तो आपको यह यम्मी सा टेस्टी चिकन लॉलीपॉप बहुत पसंद आएगा। इसको बनाने के लिये आपको कोई ताम-झाम नहीं करना पडे़गा। यह बहुत ही आसान है और इसमें लगने वाली सारी सामग्रियां आराम से घर में ही उपलब्ध हैं। तो देर किस बात की आइये शुरु करते हैं बाजार में मिलने वाला चिकन लॉलीपॉप बनाने कि शुरुआत।
कितने लेागों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- चिकन- 12 पीस
- प्याज- 4 चम्मच पेस्ट
- लहसुन- 1 चम्मच पेस्ट
- अदरक- 1 चम्मच पेस्ट
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- घोल बनाने के लिये सामग्री-
- कार्नफ्लेार- 3 चम्मच
- मैदा- 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा- चुटीभर
- तेल- 3 चम्मच
- नमक
विधि-
- सबसे पहले चिकन लौलीपॉप पर नमक और मिर्च छिड़किये।
- एक कटोरे में प्याज, अदरक, लहसुन पेस्ट डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें नमक और मिर्च पाउडर डाल कर चलाएं।
- इस मिश्रण को चिकन पर लगाएं और 15 मिनट तक उसे रख दें।
- एक दूसरे कटोरे में कार्नफ्लोर, मैदा, बेकिंग सोडा, नमक और पानी डालें। इस मिश्रण को पेस्ट जैसा बना लें।
- अब इस मिश्रण से चिकन पीस को मैरीनेट कर के 5 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- अब कढाई में तेल गरम कर के उसमें चिकन पीस डालें और अच्छे से फ्राई करें।
- जब चिनक गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे निकाल कर पेपर पर रखें और तुरंत ही सर्व करें।
Comments
English summary
Yummy Chicken Lollipop Recipe
Story first published: Friday, November 15, 2013, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











