Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
जीरा राइस के साथ खाएं पंजाबी अंडा मसाला
Non Veg
oi-Staff
पंजाबी अंडा मसाला या फिर कहें अंडा करी, हर किसी को पसंद आती है। अगर आप पंजाबी अंडा करी को जीरा राइस या पराठे के साथ खाएंगे तो आप दिल इसे और खाने का करेगा। अंडे की भुर्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन इस बार आपको पंजाबी अंडा मसाला भी बना कर जरुर ट्राई करना चाहिये। इसमें कई तरह के मसाले पड़ते हैं जिससे यह स्वाद में थोड़ी स्पाइसी हो जाती है लेकिन अगर आपको मसाला उतना ज्यादा पसंद नहीं है तो आप अपने हिसाब से इसे एडजस्ट कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि पंजाबी अंडा मसाला कैसे बनाया जाता है।

कितने- 4-6
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में ममय- 30 मिनट
सामग्री-
- अंडे- 6
- प्याज- 1
- तेल- 3 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- जीरा- 1 चम्मच
- टमाटर पेस्ट- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- पिसी कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
- किचन किंग मसाला- 1 चम्मच
- पानी- 3 चम्मच
पेस्ट बनाने की सामग्री-
- प्याज- 2
- हरी मिर्च- 4
- अदरक- 1 इंच
- लहसुन- 8 कलियां
- लौंग- 2
- दालचीनी- 1/2 इंच पीस
- सौंफ- 1 चम्मच
- टमाटर- 3 मध्यम
विधि-
- प्रेशर कुकर में अंडे उबाल लीजिये, छील कर उसमें बारीक चीरे लगा लीजिये जिससे उसमें ग्रेवी आसानी से घुस सके।
- 2 प्याज छीलिये, उसके से 1 प्याज को बारीक काटिये।
- अब पेस्ट बनाने वाली सामग्रियों को एक साथ मिक्स करें और बारीक पेस्ट बनाएं। इसके साथ टमाटर ना मिलाएं।
- टमाटर की अलग प्यूरी तैयार करें।
- एक कढाई में तेल गरम करें, उमसें तेज पत्ता, जीरा डालें।
- फिर कटी हुई प्याज डालिये। थोड़ा भूनिये और फिर प्याज वाला पेस्ट डाल कर 5 मिनट के लिये मध्यम आंच पर तब तक पकाइये जब तक कि वह तेल ना छोड़ दे।
- अब इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- फिर टमैटो प्यूरी और नमक मिक्स करें।
- 5-7 मिनट पका कर उसमें 3 कप पानी डालें।
- जब पानी उबल कर गाढा हो जाए तब इसमें उबले अंडे डाल कर मध्यम आंच पर 10 मिनट पकाएं।
- फिर अमचूर पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर 2 मिनट और पकाएं।
- अब इसमें किचन किंग मसाला डाल कर 2 मिनट के लिये ढंक दें और फिर सर्व करें।
Comments
English summary
Punjabi Egg Masala Recipe
Story first published: Thursday, December 12, 2013, 21:03 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











