Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
स्वादिष्ट प्रॉन विंडालू
अगर आपको सी फूड पसंद है तो आपको यह प्रॉन विंडालू रेसीपी भी पसंद आएगी। विंडालू भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में बहुत ही पॉपुलर है। विंडालू का जो सबसे ज्यादा पॉपुलर वर्जन है, वह पोर्क या चिकन से बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको प्रॉन विंडालू बनाना सिखाएंगे जो कि उन्हीं स्वादिष्ट मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है।
साथ ही इसे बिना नारियल के दूध के तो बनाना सोंचना बिल्कुल ही गलत होगा क्योंकि इसमें नारियल का दूध डालने से इसका स्वाद बढ़ जाता है और यह क्रीमी लगने लगता है। इसे खा कर आपके मुंह का स्वाद पूरी तरह से बदल जाएगा, तो देर किस बात की अगर घर में पार्टी हो तो प्रॉन विंडालू बनाना बिल्कुल भी ना भूलियेगा।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
प्रॉन- 500 ग्राम
वाइट वेनिगर- 3 चम्मच
प्याज- 1
टमाटर- 3
अदरक- 1 इंच
लहसुन- 4
जीरा- आधा चम्मच
लाल मिर्च- 3
कोकोनट मिल्क- आधा कप
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले प्रॉन को धो कर साफ कर लें।
- अब जीरा, लाल मिर्च, अदरक और लहसुन को 15 मिनट के लिये पानी में भिगो कर रखें और मिक्सी में पेस्ट बना लें।
- पैन में तेल गरम करें और कटी हुई प्याज डालें। हल्का भूरा होने तक भूने।
- अब तैयार पेस्ट को पैन में डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब उसमें टमाटर डालें और कुछ देर गल जाने तक पकाएं।
- फिर पैन में प्रॉन और नमक डालें और मिक्स करें।
- फिर नारियल दूध डाल कर 10 मिनट के लिये पकाएं।
- धनिया पत्ती छिड़क कर गरम गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











