Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
प्रॉन स्टफ शिमला मिर्च
Non Veg
oi-Staff
अगर आप वही दाल-चावल रोज रोज खा कर बोर हो चुके हैं तो, समय है कि कुछ नया और नॉन वेज खाना बनाया जाए। यह प्रॉन स्टफ शिमला मिर्च रेसिपी जितनी ही भारतीय है उतनी ही इटेलियन भी। अगर आपको चीज खाना पसंद है तो आप इस पर खूब सारी चीज छिड़क सकते हैं। शिमला मिर्च को काट कर उसके अंदर हम प्रॉन स्टफ भरेगें और फिर इसे ओवन में कुछ मिनट के लिये बेक कर लेगें। आप प्रॉन स्टफ शिमला मिर्च को चावल या सूप के साथ खा सकते हैं। तो चिलये जानते हैं कि प्रॉन स्टफ शिमला मिर्च कैसे तैयार किया जाता है।

कितने- 3
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- शिमला मिच- 6 हरी, लाल और पीली
- प्रॉन- 300 ग्राम छिली और कटी हुई
- प्याज- 1
- टमाटर- 1
- लहसुन की कलियां- 5
- धनिया पत्ती- 2
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- चीज- 2 क्यूब
- तेल- 1 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
RECIPE: टेस्टी प्रॉन करी मिंट
विधि-
- बटर को गहरे पैन में पिघलाएं, फिर उसमें मिर्च पाउडर डालें।
- उसके बाद इसमें प्रॉन और कटी प्याज डाल कर हल्की आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- उसके बाद इसमें कूंची हुई लहसुन, हरी मिर्च और टमाटर डालें। फिर गरम मसाला और धनिया पाउडर छिड़के।
- फिर नमक डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- जब तक कि यह पक रहा है तब तक आप शिमला मिर्च को काट लें। शिमला मिर्च को ऊपर से कांटे और उसके अंदर के गूदे को निकाल लें।
- अब प्रॉन के मिश्रण को पकाने के बाद उस पर हरी धनिया काट कर छिडके, फिर उसे आंच से उतार लें।
- अब इस भरावन को शिमला मिर्च के अंदर भरें, ऊपर से चीज़ घिस कर डालें।
- शिमला मिर्च के चारों ओर तेल लगा दें और इसे बेकिंग डिश में रख कर माइक्रोवेव में 10 मिनट के लिये 60 की पावर पर पकाएं।
- आपकी प्रॉन स्टफ शिमला मिर्च तैयार है।
Comments
English summary
Prawn Stuffed Bell Peppers
Story first published: Wednesday, February 12, 2014, 13:01 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











