Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
पेशावरी चपली कबाब
Non Veg
oi-Staff
पेशावरी चपली कबाब बहुत ही हेल्दी होता है क्योंकि इसमें मटन होता है। पेशावरी चपली कबाब पेशावर के लोगों को बहुत पसंद है क्योंकि इसका टेस्ट ही इतना लाजवाब होता है कि अगर इसे एक बार खाया जाए तो बार बार खाने का दिल करता है। तो अगर आपके घर पर महमान आ जाएं और आपका कुछ नॉन वेज बनाने का मन हो तो आप इस पेशावरी चपली कबाब को आराम से बना सकती हैं। चपली कबाब को बनाना आसान है और यह कम समय में भी बन जाता है। तो चलिये देखते हैं पेशावरी चपली कबाब बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 4-5
पकाने में समय- 30-35 मिनट

सामग्री-
- 1/2 किलो- पिसा मटन
- 5 लहसुन
- 1 गुच्छा- धनिया
- 4 हरी मिर्च
- 2 मध्यम आकार मे प्याज, छोटे टुकडों में कटे
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- नमक
- 1 अंडा
- 1 कप तेल
विधि-
- सबसे पहले मीट को अच्छी तरह से धो कर पीस लीजिये और किनारे रख दीजिये।
- अब लहसुन, हरी मिर्च, धनिया को बारीक पीस कर मीट के साथ मिला कर 1 घंटे के लिये रख दें।
- एक घंटे के बाद कटी हुई प्याज को मीट के साथ मिक्स करें। अब मीट के पीस को लेकर कटलेट का आकार दें। और किनारे रखें।
- अंडा फेंटे और उसमें इन कबाब को डिप कर के गरम तेल में गोल्ड फ्राई करें।
- जब सारे कबाब तल जाएं तब इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Peshawari Chapli Kabab
Story first published: Friday, November 22, 2013, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











