Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
पेशावरी स्टाइल मछली रेसीपी
यह पाकिस्तानी फिश करी है जो कि पेशावरी स्टाइल में पकाई गई है। इसे प्याज, टमाटर और दही के साथ पकाया गया है। पेशावरी मछली करी गाढी ग्रेवी से बनी होती है जिसमें मसालो और घी की महक होती है। इसे गरमा गरम चावल के साथ खाया जाए तो इसका अलग ही आनंद होता है। आपको यह पाकिस्तानी फिश करी किसी किसी रेस्टॉन्ट में खाने को मिल जाएगी जहां पर पेशावरी स्टाइल में खाना पकाया जाता होगा। इसे पेशावरी मछली रेसीपी को अपने घर पर ही ट्राई कीजिये और इसके स्वाद का आनंद उठाइये।

बोनलेस फिश - 750 ग्राम (स्लाइस)
प्याज- 2
टमाटर- 3
हरी मिर्च- 4
लाल मिर्च पाउडर- 1 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर- 1 चम्मच
अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
दही- 250 एमएल
नींबू रस- 1
घी- 30 एमएल
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती- कुछ डंठल
विधि-
- मछली को धो कर किनारे रख लें। अमचूर पाउडर, नमक और नींबू का रस साथ में मिलाएं और मछली पर लगा कर उसे 30 मिनट के लिये मैरीनेट होने के लिये रख दें।
- नॉन स्टिक पैन गरम करें, तेल में फिश को फ्राई करें। किनारे रखें।
- प्याज को पीस लें।
- एक गहरे तले बरतन में घी गरम करें, उसमें पिसा प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर हल्का भूरा भूने।
- फिर उसमें, टमाटर, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालें। इस तक तक हल्की आंच पर फ्राई करें जब तक कि घी मसाले से बाहार न आ जाए।
- अब मसाले में जरूरत के हिसाब से पानी डालें और इसे मध्यम आंच पर पकने दें। इसे सूखा कर पेस्ट जैसा बना लें।
- अब दही में थोड़ा सा पानी मिला कर इसे अच्छी तरह से फेटें और मसाले में डाल कर पकाएं।
- फिर फ्राई की हुई मछली को मसाले में डाल कर हल्की आंच पर पकाएं। अब फिश करी में गरम मसाला पाउडर, कटी धनिया डाल कर गरम चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











