Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
नॉन वेज फ्राइड राइस
मिक्स फ्राइड राइस एक एशियन कुजीन है जो कि एक चाइनीज डिश है। वैसे तो फ्राइड राइस हर तरह से बनाया जाता है लेकिन यह फ्राइड राइस नॉन वेज है, जिसमें चिकन, अंडा और प्रॉन डाला जाता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप घर पर बचे हुए चावलों से भी इस डिश को बना सकती हैं। तो चलिये बनाते हैं यह मिक्स नॉन वेज फ्राइड राइस-

4 लोंगो के लिये
सामग्री-
बासमती चावल 500 ग्राम
शिमला मिर्च 3 कटी
मटर 2 कप
प्याज 2 कटे हुए
पत्तेदार प्याज 200 ग्राम
मिर्च 5-6 कटी हुई
सोया सॉस 4 चम्मच
वेजिटेबल ऑयल 12 चम्मच
अजीनोमोटो 1½ चम्मच
नमक स्वादअनुसार
अंडा 5-6
चिकन 250 ग्राम उबला हुआ
प्रॉन 300 ग्राम
विधि-
एक पैन में चावल, पानी और नमक डालें और उसे उबलने के लिये रखें। जब चावल उबल जाए तब उसका पानी निथार कर उसे एक किनारे रख लें। अब पैन में 2-3 चम्मच वेजिटेबल ऑयल डालें और गरम हो जाने पर बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, गाजर, पत्तेदार प्याज, मटर और कटी हुई हरी मिर्च डाल कर मध्य आंच पर 3-4 मिनट के लिये पकाएं। इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला दीजिये और एक किनारे रख दीजिये। अब दुबारा फ्राइंग पैन लीजिये और उसमें तेल, नमक और अंडा फोड़ कर डाल दीजिये और अच्छे से भून लीजिये और एक किनारे रख लीजिये। अब अलग से पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर उसमें उबले चिकन को फ्राई करें और नमक डालें तथा एक किनारे किसी बरतन में रख दें।
अब प्रॉन को नमक से कोट करें और उन्हें भी अलग से पैन में 3 चम्मच तेल डाल कर फ्राई कर लें। अब एक बड़ी सी प्लेट में चावल, सब्जियां, अंडे, चिकन, प्रॉन और सोया सॉस तथा अजीनोमोटो डालें और ओवन में 5-6 मिनट तक के लिये रखें। जब यह पक जाए तब इसे सर्व करें और तारीफे बटोरें।



Click it and Unblock the Notifications











