Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
मसालेदार मटन रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
अगर आपको मटन की डिश पसंद है तो आप मसालेदार मटन रेसिपी बना सकती हैं। यह हर किसी को पसंद आती है क्योंकि यह होती ही इतनी टेस्टी है। मसालेदार मटन रेसिपी बच्चों को भी काफी पसंद आती है। यह बनाने में काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। इसमें बहुत से मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा निखर कर आता है। तो आइये शुरु करते हैं मसालेदार मटन रेसिपी बनाने की विधि-
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
- मटन- 750 ग्राम (छोटे पीस में कटा)
- तेल- 4 चम्मच
- इलायची- 6
- लौंग- 10
- तेज पत्ता- 3
- दालचीनी- 1
- प्याज- 5
- लहसुन और अदरक- 1 चम्मच
- दही- 5 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चममच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- टमाटर- 6
- हरी मिर्च- 2
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- काली मिर्च के दाने- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 1 चम्मच
- पुदीना पत्ती- 1 गुच्छा
विधि-
- गैस पर कुकर चढ़ाइये, उसमें तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें इलायची, दालचीनी, लौंग, तेज पत्ता आदि डालिये।
- अब इसे मध्यम आंच पर हल्का सा पका कर उसमें प्याज डालिये और गुलाबी होने तक भूनिये।
- अब कुकर में मटन के पीस डाल कर मिक्स कर के 5 मिनट तक पकाइये।
- 5 मिनट के बाद उसमें अदकर लहसुन पेस्ट डाल कर फिर भूनिये।
- इसके बाद दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , नमक और धनिया पत्ती डाल कर पका लीजिये।
- 5 मिनट के बाद टमाटर की प्यूरी और हरी मिर्च काट कर डालिये और मिक्स कीजिये।
- अब इसमे 7 कप पानी डालिये और मिक्स कर के कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिये।
- 5-6 सीटी लगाइये और आंच बंद कर दीजिये।
- जब हो जाए तब कुकर खोल कर उसमें गरम मसाला पाउडर, काली मिर्च के दाने, कटी धनिया और पुदीना डालिये।
- इसके बाद ग्रेवी को थोड़ा और पका लीजिये जिससे यह काफी सूख जाए और फिर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Masaledar Mutton Recipe For Dinner
Story first published: Tuesday, December 10, 2013, 13:01 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











