Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
अवध का स्वाद: खजूर गोश्त
अवधी व्यंजन की बात ही कुछ और होती है। इसका जायका भारत के हर राज्य से बिल्कुल जुदा होता है क्योंकि यहां पर खाना बनाने कि विधि एकदम जुदा होती है। अवधी भोजन में भारतीय मसालों का बहुत प्रयोग किया जाता है, जिससे खाना एक दम स्वादिष्ट बनता है। आज हम आपको एक स्पेशल मटन की रेसिपी बनाना सिखाएंगे। इस मटर रेसिपी का नाम है खजूर गोश्त जो कि खजूर और मटन के मिश्रण से बनाई जाती है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो देर किस बात की आइये जानते हैं अवधी खजूर गोश्त को बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
मटन- 1 किलो मध्यम आकार में कटा
सूखे खजूर- 12
प्याज- 3
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
काजू पेस्ट- 1/2 कप
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
नींबू रस- 2 चम्मच
तेज पत्ता- 2
केवड़ा जल- 2-3 बूंद
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 3 चम्मच
घी- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता डालें।
- फिर कटी प्याज डाल कर 5 मिनट फ्राई करें।
- उसके बाद हल्दी, मटन पीस, नमक और पानी डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें और मध्यम आंच पर 5 सीटी आने तक पकाएं।
- एक बार हो जाने पर कुकर को किनारे रखें।
- अब अलग से पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर कुछ देर पकाएं।
- अब इसी पैन में पका हुआ मटन और शोरबा पलट दें।
- अब इसमें खजूर को मिक्स करें और मध्यम आंच पर 7 मिनट पकाएं।
- फिर इसी ग्रेवी में हरी इलायची पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नींबू रस, केवडा जल मिला कर 10 मिनट पकाएं।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











