Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
डाइट करने वालों के लिये गार्लिक चिकन ग्रेवी रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
चिकन और लहसुन का मेल काफी लाजवाब होता है। लहसुन एक ऐसी चीज है, जो किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा सकती है। आज हम आपको गार्लिक चिकन ग्रेवी रेसिपी बनाना सिखाएंगे। यह खास तौर पर लहसुन के मेल से ही बनाई जाती है। गार्लिक चिकन ग्रेवी को बनाने के लिये केवल 20 मिनट ही लगते हैं।
अगर आप वेट लूज करने की सोंच रहे हैं तो, भी यह नॉन वेज चिकन डिश बहुत ही बेहतर मानी जाती है। यह एक लो फैट चिकन रेसिपी है। इस में बहुत सारा प्रोटीन होता है और यह बिजी लोगों के लिये काफी अच्छा है। आइये जानते हैं गार्लिक चिकन ग्रेवी को बनाने की विधि! पर्शियन स्टाइल चिकन करी

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- चिकन ब्रेस्ट पीस- 4
- चिकन लेग पीस- 4
- लहसुन- 10 कलियां (स्लाइस)
- लहसुन - 10 कलियां (पिसी)
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 4
- सूखी लाल मिर्च- 1 चम्मच
- लो फैट दही- 1 कप
- पुदीना- 2 गुच्छे
- धनिया पत्ती- 2 गुच्छे
- तेल- 1 चम्मच
- नींबू- 1
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- पैन में तेल गरम करें
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें लहसुन स्वाद के लिये डालें
- इसके बाद इसमें चिकन के पीस डालें और 2-3 मिनट के लिये धीमी आंच पर पकाएं।
- जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें प्याज, पिसा लहसुन और हरी मिर्च डालें।
- आंच को धीमी कर दें और 7 मिनट तक पकाएं।
- फिर उमसें नींबू निचोडे़ और फिर दही मिलाएं।
- मिक्स करें और फिर सूखी लाल मिर्च, धनिया और पुदीने की पत्तियां डालें।
- वैसे तो दही खुद ही पानी छोड़ेगा लेकिन फिर भी आप चाहें तो उसमें 1 कप पानी डाल सकती हैं।
- अब इसमें नमक छिड़क कर पैन को ढंक दें।
- अब 10 मिनट के बाद ढक्कन खोल कर देखें और चिकन को पकने के बाद सर्व करें।
Comments
English summary
Garlic Chicken Gravy: Recipe For Dieters
Story first published: Saturday, March 29, 2014, 12:43 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2014
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











