Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
रमजान में स्वाद लें फिश कबाब का
Non Veg
oi-Staff
मछली कबाब टिक्का यानी फिश कबाब एक ऐसी नॉन वेज रेसीपी है जिसे आप रमजान में इफ्तार के समय बना सकते हैं। अगर आपने सुबह मछली को मैरीनेट कर के फ्रिज में रख दिया तो शाम को इसे ग्रिल्ल कर के आराम से परोसा जा सकता है। फिश कबाब खाने में तीखी और चटपटी लगती है, अगर आपको इसका तीखा स्वाद कम करना है तो आप इसमें से मिर्च पाउडर कम कर सकते हैं।
अगर आप वेजिटेरियन हैं तो, आप यहां मछली की जगह पर टोफू का प्रयोग कर सकते हैं। यकीन मानिये ये स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगता है। इसको सर्व करते समय इसके साथ नींबू के टुकड़े और नान परोसे।

सामग्री-
मछली (टुकड़ों में) - 1 किलो
प्लेन दही- 1/4 कप
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1 इंच पीस
जीरा पाउडर- 1 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 1/2 चम्मच
पिसी काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- 1 चम्मच
ऑलिव ऑयल या वेजिटेबल ऑयल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले मिक्सी में मैरीनेड तैयार करें। इसको अच्छे से पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
- फिर मछली के छोट टुकड़ों एक कटोरे में डाल कर उसके ऊपर तैयार पेस्ट को डाल कर मिक्स करें। फिर इस कटोरे को ऊपर से प्लास्टिक कवर लगा कर फ्रिज में 4 से 8 घंटों के लिये रखें।
- अब मछली को निकाल कर तेल लगाए गए मेटल या लकड़ी के स्कीवर्स पर लगा दें। इसे तब तक ग्रिल्ल करें जब तक कि यह अंदर से पक न जाए।
- ऊपर से बटर लगा दें जिससे मछली के टुकड़े स्कीवर्स से चिपके नहीं।
- सर्व करने से पहले इस पर नमक छिड़के और नींबू रखें।
Comments
English summary
Fish Kabab: Ramzan Special
Story first published: Monday, August 5, 2013, 13:50 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2013
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











