Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
एग पकौड़ा करी
जो लोग नॉन वेज खाते हैं उन्हें अंडे की कोई भी रेसिपी पसंद आ जाती है। तो अगर आपको भी अंडा पसंद है या फिर आपके घर में किसी को भी यह पसंद है तो आप उसके लिये अंडे के पकौडे़ की करी बना सकती हैं। एग पकौड़ा करी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। अंडे को उबले हुए आलू के साथ मैश कर के उसकी पकौड़ी बनाई जाती है और बाद में उसे तल कर ग्रेवी के साथ मिक्स कर दिया जाता है। तो चलिये जानते हैं एग पकौड़ा बनाने की सरल विधि-

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
पकौडे़ के लिये-
अंडे- 2
आूल- 2 उबले हुए
बेसन- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- फ्राई करने के लिये
करी के लिये-
प्याज पेस्ट- 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
टमाटर की प्यूरी- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चममच
नमक
धनिया कटी हुई- 2 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- एक कटोरे में अंडों को फोड़ कर डालें। उसी कटोरे में उबले और मसले हुए आलू, कटी प्याज, बेसन और नमक डालें।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटे।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें चम्मच भर कर अंडे और आलू का पेस्ट डालें।
- पकौड़ों को भूरा होने तक तलें।
- एक बार हो जाने पर पकौड़ों को प्लेट में निकाल कर रखें।
- अब एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें, उसमें जीरा डालें, फिर प्याज पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कुछ देर पकाएं।
- उसके बाद टमाटर प्यूरी, हल्दी , लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर चलाएं।
- फिर नमक और गरम मसाला पाउडर डालें।
- फिर आधा कप पानी डाल कर मध्यम आंच पर इसे गाढा होने दें।
- इसके बाद पकौडे़ ध्यान से डालें और जब यह अच्छी तरह से ग्रेवी में समा जाए तब आंच बंद कर दें।
- गार्निश करने के लिये हरी धनिया का इस्तमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications











