Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
स्वादिष्ट भुना गोश्त
भुना गोश्त एक स्वादिष्ट मटन की रेसिपी है जो कि पूरे भारत भर में प्रसिद्ध है। इसको बनाने के लिये मटन को धीमी आंच पर कुकर में कई मसालों के साथ पकाया जाता है। ऐसा करने से गोश्त में कई तरह के फ्लेवर समा जाते हैं जिससे यह खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। मटन को तब तक पकाया जाता है जब तक कि इसका पूरा रस सूख ना जाए यानी की जब तक यह भुन ना जाए। तो चलिये जानते हैं कि भुना गोश्त किस प्रकार से बनाया जाता है।
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
मटन- 600 ग्राम
सरसों का तेल- 4 चम्मच
लौंग- 4-5
काली मिर्च- 5-6
काली इलायची- 4
तेज पत्ता- 2
जावित्री- 1 पीस
दालचीनी- 1 इंच पीस
प्याज- 2 कप
अदरक- 1 इंच पीस
लहसुन- 10 -12
हरी मिर्च- 2
नमक
दही- 1/2 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
ताजी धनिया- 4 चम्मच
विधि-
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, जब तेल में से धुआं आना शुरु हो जाए तब उसे आंच से 5 मिनट के लिये उतार दें।
- फिर से उसे आंच पर चढाएं और फिर उसमें लौंग, काली मिर्च, बडी इलायची, हरी इलायची, तेज पत्ता, जावित्री और दालचीनी डालें।
- इसे 15 सेकेंड के लिये फ्राई करें।
- अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें घिसी हुई अदरक और लहसुन डालें। प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- अब इसमें मटन डालें और 5 मिनट फ्राई करें।
- अब आधा कप पानी डाल कर प्रेशर कुकर को बंद कर के मटन को 80 प्रतिशत तक पका लें और बाद में उसे ठंडा कर लें।
- जब मटन ठंडा हो जाए तब उसमें दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालें।
- इसे कम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मसाल तेल से अलग ना हो जाए।
- फिर इसमें गरम मसाला पाउडर और कटी हरी धनिया डालें।
- गरम गरम रोटियों के साथ इसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











