Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
चिली गार्लिक प्रॉन कबाब: रमजान स्पेशल
प्रॉन कबाब के बारे मे आपने शायद ही कभी सुना हो। हो सकता है आपने अपन मन पसंद रेस्ट्रॉन्ट में तंदूरी प्रॉन या ग्रिल्लड प्रॉन का आनंद उठाया हो लेकिन प्रॉन कबाब का कान्सेप्ट काफी नया है। पर इस रमजान कुछ नया ट्राई करने में क्या जाता है। पूरे महीने रमजान का फास्ट रखने के बाद कुछ न कुछ अच्छा खाने का मन करता ही है, तो क्यूं न आज हम चिली गार्लिक प्रॉन कबाब बनाना सीखें। यह रेसीपी खाने में बहुत ही चटपटी और तीखी होगी क्योंकि इसे मिर्च और लहसुन से मैरीनेट किया है। आइये जानते हैं चिली गार्लिक प्रॉन कबाब बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
प्रॉन- 20
लेमन जूस- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 5
लहसुन- 6
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 1
टमाटर- 2
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- प्रॉन को मैरीनेट करने के लिये नींबू रस और नमक मिला कर 10 मिनट तक रखें।
- इसके बाद प्रॉन को चारों ओर से पिसी र्मि और लहसुन के साथ लपेटे।
- फिर इस पर गरम मसाला और काली मिर्च पाउडर छिड़के।
- अब प्रान को 10 मिनट के लिये किनारे रखें।
- तब तक के लिये माइक्रोवेव को 200 डिग्री पर प्री हीट कर लें।
- अब सींक में मैरीनेट किया प्रॉन , शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज के टुकड़े लगा कर उस पर हल्का तेल लगाएं।
- इसको माइक्रोवेव के अंदर रखें और 10 मिनट के लिये 60 पावर पर ग्रिल्ल करें।



Click it and Unblock the Notifications











