Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
गर्मी भगा दे ये स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक
गर्मियों में अगर कुछ ठंड पीने को मिल जाए तो, जान में जहान आ जाती है। इसी तरह से अगर आपको स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद है या फिर आपके बच्चों को इसका स्वाद बहुत भाता है तो, आप उन्हें स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बना कर पिला सकती हैं। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक हेल्दी भी होता है और गर्मियों में इसे पीना का मजा ही कुछ और होता है। कई लोगों को स्ट्रॉबेरी स्मूदी, मिल्कशेक, जूस और केक आदि बहुत पसंद आते हैं। अगर चाहें तो इस पर एक स्कूप वेनीला आइसक्रीम का भी डाल सकते हैं। इसके अलावा शेक में स्ट्रॉबेरी की महक आए तो इसके लिये स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का एसेंस डाल सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य में भी बहुत उत्तम होती है। दरअसल हाल ही में हुए एक अध्ययन में पता चला है कि स्ट्रॉबेरी हमारे भीतर हृदय रोगों और मधुमेह का विकास नहीं होने देती। तो आइये इसी के साथ देखते हैं स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाने की विधि को-

सामग्री-
स्ट्रॉबेरी- 8 से 10
ठंडा दूध- 2 कप
चीनी- 2 चम्मच या फिर स्वादअनुसार
आइस क्यूब- 2
विधि-
1. सबसे पहले सारी स्ट्रॉबेरी को छोटे टुकड़ों में काट लीजिये। फिर मिक्सर में दूध, स्ट्रॉबेरी, चीनी और आइस क्यूब को ब्लेंड कर लीजिये।
2. इसे एक बार चेक कर लें और देखें कि चीनी सही मात्रा में मिली है या नहीं।
3. अब इसे एक बडे़ से गिलास में निकाले और ऊपर से स्ट्रॉबेरी की स्लाइस सजा दें।
4. अब इसे चिलचिलाती हुई गर्मी में सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











