Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
पास्ता विध मशरूम सॉस रेसिपी
टेस्टी और हेल्दी डाइट के लिये पास्ता एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। यह बनाने में आसान है और स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है। यदि आप रोज वही रोटी, सब्जी या दाल चावल खा खा कर बोर हो चुके हैं तो आप दूसरा कुजीन क्यूं नहीं अपनाते? आज विश्व पास्ता दिवस है इसलिये आज हम आपको स्पेशल पास्ता की रेसिपी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम है पास्ता विध मशरूम सॉस। आपने कई तरीके के पास्ते खाए होंगे तो आज ये पास्ता भी खा कर देखिये। इसमें इटेलियन मसाले और सॉस डाले जाते हैं जिससे इसका स्वाद बढ जाता है। तो आइये जानते हैं क्रीमी पास्ता विध मशरूम सॉस रेसिपी की विधि-
कितने लोगो के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
पास्ता मैकरोनी- 250 ग्राम
नमक- थोड़ा सा
तेल- 1 चम्मच
मशरूम सॉस के लिये-
मशरूम- 1/2 कप
प्याज- 1
हरी मिर्च- 3-4
थिन वाइट सॉस- 1 कप
ओरीगेनो- 1 चम्मच
प्रोसेस्ड चीज- घिसी हुई
इटैलियन सॉस- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक गहरे पैन में पानी उबालें और उसमें पास्ता, नमक और तेल डाल कर पका लें।
- जब पास्ता पक जाए तब पानी छान कर पास्ता किनारे रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें बटर डालें, फिर प्याज डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- फिर हरी मिर्च और कटे हुए मशरूम पीस डाल कर 4 मिनट पकाएं।
- जब मशरूम पक जाए तब उसमें आधा कप पानी डाल कर उबालें।
- इसे मध्यम आंच पर उबालें और फिर वाइट सॉस, इटैलियन सॉस, ओरीगेनो और चीज़ डाल कर मिक्स करें।
- अब नमक डालें और पास्ता डाल कर मिक्स करें।
- आपका पास्ता विध मशरूम सॉस तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications











