Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान चालीसा से चुने बेटे के लिए ये अनोखे नाम, शौर्य-तेज का मिलेगा आर्शीवाद
Hanuman Chalisa Inspired Name: बात जब भी बेटे के नामकरण की होती है तो ज्यादात्तर पैरेंट्स की चाह होती है कि उनके बेटे का नाम हनुमान जी के नाम से लिया गया हो। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के नाम के अनुसार ही उसके गुण और व्यक्तित्व विकसित होते हैं, इसलिए हिंदू धर्म में बच्चे का नाम बहुत सोच-विचारकर रखा जाता है।
अगर आप हनुमान जी प्रेरित अपने बेटे का नाम रखना चाहते हैं, तो आप हनुमान चालीसा से कुछ यूनिक नाम चुनकर अपने बेटे के लिए रख सकते हैं। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से सारी दुख तकलीफ निकट नहीं आते हैं। ऐसे में हनुमान चालीस से अपने बेटे के लिए नाम चुनकर आप उसे हनुमान जी आर्शीवाद देंगे।

अतुलित : हनुमान चालीसा में वर्णित यह नाम आपके बेटे के लिए ये नाम बहुत अच्छा रहेगा। अतुलित नाम का मतलब होता है जिसकी कोई तुलना न हो।
बिमल : हनुमान चालीसा में आपको बिमल नाम सुनने को मिलेगा। इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध और सफेद। इस पवित्र नाम को आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
बिक्रम : इस नाम का अर्थ है वीरता है। हनुमान जी स्वंय वीरता और शौर्य के प्रतीक है। आप इस नाम को भी चुन सकते हैं।
मनोरथ: हनुमान चालीसा में वर्णित इस नाम का अर्थ है मन की कामना और मन की इच्छा। अपने बेटे को आप ये प्यारा सा नाम दे सकते हैं।
राम : राम नाम के बिना हनुमान चालीसा अधूरी है। आप अपने बेटे के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं।
सागर: हनुमान चालीसा में से सागर नाम भी आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का मतलब होता है मजबूत और लीडर।
सुगम: सुगम नाम का अर्थ होता है सरल और सुलभ। ये नाम बेटे के लिए काफी यूनिक हैं।
तेजप्रताप : इस नाम का अर्थ महिमा और भव्यता होता है। इसकी अलावा इसका एक अर्थ शूरवीर भी होता है। जिसका आभामंडल सूर्य के जितना तेज है।
ज्ञान : हनुमान चालीसा से आप यह नाम चुनकर बेटे को दे सकते हैं। ज्ञान का सीधा संबंध बुद्धि से होता है।



Click it and Unblock the Notifications











