Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
OMG: भारत में है दुनिया का सबसे रहस्यमयी Sea Beach, जहां आंखों के सामने समुद्र हो जाता है गायब!
भारत में ऐसे कई सारे रहस्यमयी स्थान हैं, जिनके बारें में आजतक सही से पता नहीं लगाया जा सका है। लोगों के मन में बस यही सवाल रहता है ऐसा क्यों है? किस वजह से है ? इसके पीछे कौन सी शक्तियां हैं ? लेकिन इन सारे सवालों का आजतक जवाब नहीं मिल सका है। ऐसा ही एक बहुत ही फेमस प्लेस है ओडिशा का चांदीपुर समुद्र बीच।

वैसे तो चांदीपुर समुद्र तट के प्रसिद्ध होने के कई सारी वजह है, जिनमें पहला ये है कि ये देश के रक्षा शक्ति के लिहाज के काफी मायने रखता है। भारत का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहीं से देश को शक्ति पहुंचाने वाली आकाश, अग्नि, शौर्य और पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई सारी दूसरी मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। लेकिन चांदीपुर समुद्र तट अपने एक गहरे रहस्य के लिए भी जाना जाता है वो है समुद्र का पानी आंखों के सामने ही कुछ वक्त के लिए गायब हो जाता है। जीं हां! आप ने सही पढ़ा। ये बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है।
समुद्र का पानी हो जाता है गायब
चांदीपुर बीच ओडिशा राज्य के बालासोर गांव के पास है। चांदीपुर समुद्र तट से समुद्र का पानी गायब हो जाता है, लेकिन कुछ ही समय के बादो दोबारा से नजर आने लगता है। इस रहस्य की गुत्थी आजतक कोई समझ नहीं पाया है।

हाइड एंड सीक बीच
समुद्र बीच से पानी के गायब होने और वापस आने की वजह से इस समुद्र तट को हाइड एंड सीक बीच के नाम से भी लोग जानते हैं। पानी के बिना खुला समुद्र तट पर्यटकों को 5 किमी की दूरी तक समुद्र में जाने के लिए एक्साइटेड करता है। यहां पर आपको लुप्तप्राय घोड़े की नाल, केकड़ों, स्टार फिश, समुद्री अर्चिन देखने को मिल जाते हैं। लेकिन इस समुद्र तट का पानी मैला है जो नहाने के लिए सही नहीं है।

अजीबोगरीब नेचुरल फिनोमिना होते हैं
आपको बता दें कि चांदीपुर समुद्र तट कैसुरीना पेड़, एंशेंट वॉटर और लश कोस्टल वेजिटेशन से घिरा है। लेकिन यहां पर रोज ही कोई ना कोई अजीबोगरीब नेचुरल फिनोमिना होता रहता है।
समुद्र अपना पानी ज्वार के दौरान दिन में दो बार पीछे करता है, फिर हाई टाइड के दौरान पानी वापस आता है।
टाइड का हटने का कोई वक्त निश्चित नहीं है। ये मून साइकिल पर निर्भर करता है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications











