Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Constitution Day 2025: 26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस? जानें इस खास दिन से जुड़ी रोचक बातेंं
Constitution Day Of India History: संविधान को भारत की आत्मा कहा जाता है। यह न केवल नियमों की एक किताब है, बल्कि यह है भारत के लोगों को एकता व अनेकता के सूत्र में भी बांधे रखती है। यह भारत के लोगों को अपने विचार रखने, अपने अधिकारों को जीने व अपने मौलिक अधिकार कर्तव्यों का पालन करने में मदद करती है। संविधान के बारे में आज हम इसलिए भी बात कर रहे हैं क्योंकि भारत में हर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इस दिन को बड़े ही धूमधाम से संस्थानों में मनाया जाता है। साथ ही, इस दिन डॉ भीमराव अंबेडकर को भी बड़े ही सम्मान के साथ याद किया जाता है। आइए, आज कॉन्स्टिट्यूशन डे के मौके पर जानते हैं इस दिन जुड़ी कुछ रोचक बातें -

1. भारत का संविधान कब बना और कब लागू हुआ?
भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बना था और इसे 26 जनवरी 1950 को डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लागू किया गया था।
2. संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?
संविधान दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के महत्व को समझाना, इसके प्रति आदर और जागरूकता बढ़ाना और इसे बनाने वालों को सम्मान देना है।
3. भारत के संविधान के निर्माण में प्रमुख योगदान किस-किस का है?
भारत के संविधान के निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार पटेल, मौलाना आजाद ने अहम योगदान दिया।
4. संविधान सभा के स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
5. भारत के संविधान के पिता किसे कहा जाता है?
संविधान को लिखने का डॉ भीमराव अंबेडकर को दिया जाता है।
6. संविधान का प्रारूप तैयार करने में कुल कितने दिन लगे?
संविधान का प्रारूप तैयार करने में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे।
7. भारतीय संविधान किस देश के संविधान से सबसे अधिक प्रभावित है?
भारत का संविधान ब्रिटेन के संविधान से सबसे ज्यादा प्रेरित है।
8. भारतीय संविधान का मूल रूप किस भाषा में लिखा गया था?
भारतीय संविधान का मूल रूप अंग्रेजी भाषा में लिखा गया था।
9. भारत के संविधान में मूल रूप से कितने अनुच्छेद हैं?
भारत के संविधान में मूल रूप से 395 अनुच्छेद हैं।
10. भारतीय संविधान में मूल रूप से कितनी अनुसूचियां हैं?
भारत के संविधान में 8 अनुसूचियां है।
11. भारतीय संविधान की मूल प्रति किसने लिखी?
संविधान की हिंदी और अंग्रेजी, दोनों प्रतियां प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखी थी।
12. संविधान का संरक्षक कौन है?
हमारे भारतीय संविधान का संरक्षक सुप्रीम कोर्ट है।
13. भारतीय संविधान की मूल प्रति कहां सुरक्षित है?
भारत के संविधान की मूल प्रति संसद की लाइब्रेरी में हीलियम-भरे विशेष केस में रखी गई है। इसके अलावा, एक अन्य मूल प्रति ग्वालियर के केंद्रीय पुस्तकालय में भी है।
14. भारतीय संविधान कुल कितने पन्नों का है?
भारत का संविधान कुल 251 पन्नों में लिखा गया है। यह दुनिया के सबसे डिटेल संविधानों में से एक माना जाता है।
15. भारतीय संविधान में क्या-क्या लिखा है?
भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चलाने के नियम, शासन की संरचना और न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका के बीच शक्तियों का विभाजन के बारे में लिखा है।



Click it and Unblock the Notifications











