Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
ऐश्वर्या राय की उंगली में दिखने वाली 'V' शेप है बेहद खास, अभिषेक संग शादी से जुड़ा है कनेक्शन
What is the meaning behind the V-ring worn by Aishwarya Rai : पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय तलाक की अफवाहों के बीच चर्चाओं में बनी हुई हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच खटपट की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में अंबानी परिवार की शादी में बच्चन परिवार साथ में नजर आया था, वहीं ऐश्वर्या बेटी आराध्या को लेकर अकेली पहुंचीं थी। तब एक बार फिर उनके तलाक की खबरों को हवा मिली। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा हैं।
फिलहाल दोनों के रिश्तों के बीच ऐश्वर्या राय की वो अंगूठी चर्चा में आ गई हैं, जो उनकी शादी के बाद से हमेशा वो पहनी हुई नजर अई हैं। आइए जानते हैं इसकी खासियत।

तुलु शादीशुदा महिलाओं की है पहचान
ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर वी-आकार की अंगूठी पहनती हैं और इसे वडुंगिला या वेंकी कहा जाता है। ये एक पारंपरिक अंगूठी है और कहते हैं कि कर्नाटक की मैंगलोर की शादीशुदा महिलाएं, खासकर तुलु कम्यूनिटी की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली ये एक पारंपरिक जूलरी है।
ऐश्वर्या की इस अंगूठी के पीछे मान्यता
वंकी अंगूठी कर्नाटक के मैंगलोर के बंट और तुलुनाडु कम्युनिटी जो कि कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में रहता है, उनके बीच खास मायने रखती हैं। वंकी रिंग नाग देवता के पूजा करने वाले वंश को रिप्रजेंट करता है, क्योंकि यह अंगूठी सांप के उठे हुए सिर को दर्शाती है। शादी के बाद इस समुदाय की महिलाएं अंगूठी महिलाएं जरूर पहनती हैं। शादी के दौरान दुल्हन की तरफ की महिलाएं ये अंगूठी दुल्हन को सौभाग्य के प्रतीक के रूप में पहनाती हैं। हालांकि, बताया जाता है कि दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी अलग-अलग नामों से इस अंगूठी को जाना जाता है।
दुल्हन को बुरी नजर बचाता है
वैसे ऐश्वर्या कर्नाटक के बंट कम्यूनिटी से संबंध रखती हैं, उन्हें अपनी इस रिंग को कई खास मौकों पर फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया, उनकी यह अंगूठी एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी हैं। बंट समुदाय मातृसत्तात्मक को मानता है, वडुंगिला उनकी सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। माना जाता है कि यह दुल्हन या शादीशुदा महिलाओं को बुरी नजर से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications











