Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
कोरोना में फैशन का नया जुगाड़: मास्क पर महिला ने पहनी नथ- जीत लिया सोशल मीडिया का दिल
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घर में बंद है। इस वायरस की वजह से लोग शादी, पार्टी फंक्शन पर नहीं जा रहे हैं। कोरोना काल के साथ साथ वेडिंग सीजन भी चल रहा है। शादी के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करना जरुरी है। ऐसे में महिलाओं को चिंता रहती है कि वह मास्क पहने के साथ फैशन कैसे करें। उत्तराखंड की कुछ महिलाओं ने मास्क के साथ नथ पहना है, जिसके बाद चारो तरफ उनकी चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर एक शादी की फोटो वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो में महिला ने अपनी नथ मास्क के ऊपर पहना हुआ है। महिलाओं के इस फैशन सेंस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल कोरोना काल में उत्तराखंड में एक शादी हुई है। इस शादी के दौरान एक महिला ने अपनी ज्वैलरी मास्क के साथ पहना हुआ है। सोशल मीडिया उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है। वायरल फोटो में महिला ने हार, चोकोर, मांग टीका और नथ मास्क के ऊपर पहना हुआ है।

मास्क के ऊपर नथ पहनने को लेकर कविता जोशी ने कहा कि मेरी भांजी की शादी थी। मैं सबसे बड़ी मामी हूं। हम उनके बहुत करीब हूं। कोविड 19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रीति- रिवाजो का पालन करना चाहती थी। कविता जोशी ने कहा कि नथ पहनना शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। मैं नथ को मास्क के अंदर नहीं पहनना चाहती, इसलिए मैंने नथ को मास्क के ऊपर पहनने का फैसला किया है। मैंने नथ को एक पिन की मदद से मास्क के ऊपर नथ पहना है।




Click it and Unblock the Notifications











