Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
देखें कैसे-कैसे क्रेजी टैटू गुदवाने के लिये पागल हैं लोग
आप सभी ने ये हॉलीवुड सॉन्ग सुना ही होगा - टैट माई नेम ऑन यू गर्ल, सो दैट आई नो इट्स रियल... यह गाना आज के ज़माने के हिसाब से फिट बैठता है, क्योंकि हर कोई अपने बदन पर एक अच्छा और स्टाईलिश टैटू गुदवाना चाहता है। कुछ लोग अपने चाहने वालों का नाम गुदवाते है तो कुछ लोग कोई डिजाइन। शरीर पर टैटू गुदवान एक कठिन प्रकिया होता है जिसमें काफी दर्द भी होता है, लेकिन फैशन ट्रेंड में आजकल टैटू सबसे ऊपर है। हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी का टैटू सबसे अच्छा हो।
किसी भी फैशन ट्रेंड का मतलब सिर्फ ड्रेस या फुटवियर ही नहीं होता है बल्कि बॉडी आर्ट भी फैशन आर्ट में ही आता है। इन दिनों, दुनिया के कई देशों सहित भारत में भी लोग टैटू गुदवाने के लिए क्रेजी होते हा रहे है। वह अपनी पसंद और पर्सनालिटी के हिसाब से टैटू गुदवाते है। ऐसे ही कुछ टैटू निम्म प्रकार है जो हर फैशन लवर को क्रेजी बना दें।
टैटू हटाने के आसान उपाय

1) आईग्लास टैटू : आजकल सबसे ज्यादा प्रचलन में आईग्लास टैटू है। जिसमें लोग आंखों पर लगाने वाले चश्मे की शेप को अपनी बॉडी पर टैटू के रूप में गुदवा लेते है जो बहुत स्टाईलिश लगता है। यह वाकई में लोगों की दीवनगी की हद को दिखाने वाला टैटू है।
2) फेसबुक वाला टैटू : दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस सोशल साइट फेसबुक है, जिसमें अरबों लोग साइन इन करते हैं, लेकिन इनमें से कई लोगों की फेसबुक को लेकर दीवानगी की हद यहां तक पहुंच गई है कि वह खुद की बॉडी पर फेसबुक को गुदवाने से भी नहीं चूकते है। इस टैटू में लोग अपनी बैक पर एफ सिम्बल बनवाते है जो फेसबुक का सिम्बल है। आप कईयों की बॉडी पर ये बना हुआ देख सकते है।
3) मॉय स्पेस टैटू : फेसबुक की जैसी ही एक साइट माय स्पेस भी है जो बाहरी देशों में ज्यादा प्रचलन में है। लोग नया और अनोखा करने के लिए माय स्पेस का लोगों भी अपनी बॉडी पर गुदवा लेते हैं। यह टैटू बहुत फनी लगता है। आपकी बॉडी में माय स्पेस गुदवाने का क्या मतलब है, बॉडी आपकी है तो स्पेस भी आपका होगा... कुछ भी।
4) बैड जोक टैटू : कुछ लोग फैशन में इतने ज्यादा फॉरवर्ड होते है कि अपनी बॉडी में बैड जोक टैटू गुदवा लेते है। इनमें से कई जोक तो बेहद गंदे होते है और कुछ सिर्फ गंदे सिम्बल होते है। उन्हे लगता है कि ये लेटेस्ट और टैंड्री है। पर ऐसे टैटू लोगों में उनकी हदों को पार होते हुए आसानी से देखा जा सकता है।
5) स्टुपिड टैटू : फैश्न लवर अपनी फैशन के लिए भी कुछ भी कर सकते हैं फिर चाहें वह स्टुपिड ही क्यों न कहलाएं। कई लोगों को इन दिनों आप उनकी बाजू पर स्टुपिड, इंग्लिश में गुदवाया हुआ देख सकते है जो उनकी बॉडी के कलर के बिल्कुल कंट्रास्ट होता है। ये टैटू देखने में बड़ी हंसी आती है कि कोई ऐसा भी कर सकता है, लेकिन लोग ऐसा करते है। कई लोग कुछ डांस स्टेप को भी बनवा लेते है जैसे- गंगनम स्टाइल आदि।
6) टॉयलेट कपकेक टैटू : क्या कोई इतना दीवाना हो सकता है कि वह अपनी बॉडी पर टॉयलेट कप केक बनवा लें। लेकिन लोग होते ही हैं और खुशी - खुशी बनवाते है। इस तरीके के टैटू में लोग अपनी बॉडी में कहीं भी टॉयलेट सीट या कपकेक आदि गुदवा लेते है। इसके बारे में कुछ न ही कहा जाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि इस टैटू के देखने के बाद आपको थोड़ी देर को सोचना ही पड़ेगा कि आखिर ये है क्या...।



Click it and Unblock the Notifications











