Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
Lok Sabha Election 2024 Dates Out: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 19 अप्रैल से होगा महासंग्राम
Lok Sabha Election 2024 Starting Date: दुनिया के सबसे लोकतंत्र और इस लोकतंत्र का सबसे बड़ा महोत्सव यानी लोकसभा चुनाव का इंतज़ार ना सिर्फ नेताओं बल्कि नागरिकों को भी बहुत उत्सुकता से रहता है। हर पांच साल में होने वाले आम चुनावों के ज़रिये देश की संसद के सदस्यों का चुनाव होता है, और इस बात का निर्णय होता है कि अगले पांच साल देश की बागडोर कौन संभालेगा।
भारत के चुनाव आयोग ने लम्बे इंतज़ार को खत्म करते हुए आज इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान किया है। 3 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग के आयुक्तों ने तारीखों की घोषणा की है। इस वर्ष लोकसभा चुनावों के साथ साथ कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में क्या होगा ख़ास
गौरतलब है कि शुक्रवार को नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना पद संभाला है। आज कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले जानकारी दी कि ९७ करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल इसका नियंत्रण करेंगे। 17 पार्लियामेंट चुनाव कर चुके हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं, जिनमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार इन चुनावों का हिस्सा बनेंगे। चुनाव कार्य को सुगमता पूर्वक पूरा करने के लिए इस बार 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।

लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।
लोकसभा चुनाव 2024 कब से शुरू होंगे?
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होंगे और इसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरण में होगा
देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा।
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। मध्य प्रदेश की बात की जाए तो राज्य में शुरुआती चार चरणों में चुनाव होंगे।
दिल्ली में कब होंगे मतदान
दिल्ली में 26 मई को छठे चरण में सभी सीटों पर मतदान होगा।
महाराष्ट्र में कब होंगे लोकसभा चुनाव
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 5 चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल, तीसरे चरण का चुनाव 7 मई, चौथे चरण का चुनाव 13 मई और पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा।
बिहार में लोकसभा चुनाव की तारीख
बिहार में कुल 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को बिहार में मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश में कब होंगे मतदान?
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल 2024, तीसरा चरण 07 मई 2024, चौथा चरण 13 मई 2024, पांचवां चरण 20 मई 2024, छठां चरण 25 मई 2024 और सातवां चरण 01 जून 2024 को होगा।
पंजाब में कब होंगे मतदान?
पंजाब में सातवें चरण में एक मई को मतदान होगा। इस दिन सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
गुजरात में कब होगा चुनाव?
गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात मई को तीसरे चरण में होगा और वोटों की गिनती एक साथ चार जून को होगी।
बंगाल में किन किन तारीखों को पड़ेंगे वोट?
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा।
पहला चरण- 19 अप्रैल, 3 सीटों पर
दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 3 सीटों पर
तीसरा चरण- सात मई, 4 सीटों पर
चौथा चरण- 13 मई, 8 सीटों पर
पांचवा चरण- 20 मई, 7 सीटों पर
छठा चरण- 25 मई, 8 सीटों पर
सातवां चरण- एक जून, 9 सीटों पर
छत्तीसगढ़ में कब होगा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान
छत्तीसगढ़ में चुनाव का तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा।
मध्य प्रदेश में मतदान
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को वोटिंग होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











