Latest Updates
-
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं
कौन है मिस इंडिया मानसा वाराणसी, जानें उनकी रियल लाइफ
तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया है। फेमिना मिस इंडिया 2020 का आयोजन मुंबई में किया गया था। मिस इंडिया 2020 फिनाले में पॉपुलर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक, चित्रांगदा सिंह, पुलकित सम्राट और नेहा धूपिया जज के रुप में शामिल हुए थे।

हरियाणा की मनिका शियोकंड को मिस ग्रैंड 2020 चुनी गईं और मान्या ओमप्रकाश सिंह रनर अप के लिए चुनी गईं। कोरोना वायरस की वजह से इस साल 2020 मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन वर्चुअल पैजेंट का आयोजन किया था। मिस इंडिया का फिनाले मुंबई के हयात रिजेंसी होटल में हुआ था। चलिए जानते हैं कौन है मानसा वाराणसी।

कौन हैं मानसा वाराणसी
मानसा वाराणसी तेलंगाना की हैं। मिस इंडिया 2020 मानसा वाराणासी ने स्कूलिंग ग्लोबल इंडियन से पूरी की है। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग वसवी कॉलेज से किया है। मानसा फर्म में बतौर ऐनालिस्ट के रुप में काम कर रही है। मानसा भरतनाट्यम एक ट्रेंड डांसर हैं। 8 साल तक भरतनाट्यम सीखा हुआ है। मानसा 4 साल क्लासिकल म्यूजिक भी सीखा है। उन्हें किताबें पढ़ना बहुत पसंद है।

प्रियंका चोपड़ा को मानती हैं अपना आदर्श
मिस इंडिया 2020 मानसा प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श को मानती हैं। प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड 2000 रह चुकी हैं। इसके अलावा उनकी मां, ग्रैंड मा, और छोटी बहन उनकी आदर्श हैं। मानसा मिस तेलंगाना भी रह चुकी हैं। मानसा को हैदराबादी बिरियानी बहुत पसंद है।

सिंपल लाइफस्टाइल
मानसा का लाइफस्टाइल बहुत ही सिंपल हैं। मानसा बहुत ही सिंपल सोबर लाइफस्टाइल जीती हैं। मानसा सोशल मीडिया पर अपनी सिंपल लुक की फोटो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा बच्चों से जुड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं। उनके लिए काम करना पसंद करती हैं। वो मानती हैं सभी बच्चों को एजुकेशन मिलनी चाहिए।

मानसा वाराणसी का फैशन सेंस
मानसा वाराणसी का फैशन सेंस काफी अच्छा है। उनके इंडियन लुक की बात करें तो मानसा रेड कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। व्हाइट ब्लाउज के साथ रेड बनारसी में मिस इंडिया बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने स्मोकि आई मेकअप और रेड कलर लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications











