Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स
सबरी माला मंदिर ही नहीं इन जगहों पर भी है महिलाओं के प्रवेश पर मनाही
केरल के सबसे प्रसिद्ध और विवादित सबरीमाला मंदिर में औरतों के प्रवेश से रोक हटा दी गई है। अब हर उम्र की महिलाओं के लिए इस मंदिर के द्वार खोल दिए गए है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के मुताबिक हर किसी को, बिना किसी भेदभाव के मंदिर में पूजा करने की अनुमति मिलनी चाहिए।
लेकिन आपको बता दें भारत का यह एकलौता मंदिर नहीं था, जहां महिलाओं का जाना वर्जित है बल्कि और भी ऐसे भगवान के द्वार हैं जहां महिलाओं के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाता है। यहां जानिए भारत के ऐसे ही कुछ पवित्र स्थलों के बारे में जहां महिलाओं के प्रवेश पर मनाही है।

मुक्तागिरी जैन मंदिर, मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश राज्य के गुना शहर में स्थित जैनों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मुक्तागिरी तीर्थ में कोई भी महिला पाश्चात्य परिधान पहनकर प्रवेश नहीं कर सकती। मंदिर परिसर में ऐसे पहनावे पर पूर्ण प्रतिबंध है।

कार्तिकेय मंदिर, पुष्कर, राजस्थान
राजस्थान का प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर में स्थित कार्तिकेय मंदिर में भी महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।

पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल
पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत के केरल राज्य के तिरुअनंतपुरम में स्थित भगवान विष्णु का प्रसिद्ध मंदिर है। पद्मनाभ स्वामी मंदिर विष्णु-भक्तों की महत्वपूर्ण आराधना-स्थली है। मान्यता है कि सबसे पहले इस स्थान से विष्णु भगवान की प्रतिमा प्राप्त हुई थी। जिसके बाद उसी स्थान पर इस मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। इस मंदिर की एक अन्य विशेषता यह है की यह भारत का सबसे अमीर मंदिर है।

निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह
दक्षिणी दिल्ली में स्थित हजरत निज़ामुद्दीन औलिया का मकबरा सूफी काल का एक पवित्र दरगाह है। इस दरगाह में औरतों का प्रवेश निषेध है। हजरत निज़ामुद्दीन चिश्ती घराने के चौथे संत थे।

जामा मस्जिद
दिल्ली का जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों मे से एक जामा मस्जिद में भी सूर्यास्त के बाद महिलाओं का प्रवेश निषेध है। इस दरगाह में औरतों का प्रवेश करना मना है।

हाजी अली दरगाह (मुंबई)
बाबा हाजी अली शाह बुखारी की दरगाह सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रसिद्ध है। ये मुंबई के वर्ली समुद्र तट के छोटे द्वीप पर है। हाजी अली दरगाह का सबसे भीतरी हिस्से में औरतों का जाना मना है। दरगाह श्राइन बोर्ड की मानें तो इस्लाम शरीयत कानून के अनुसार किसी भी पवित्र कब्र के निकट महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।



Click it and Unblock the Notifications











