Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
बाबा वेंगा की सच हुई भविष्यवाणी! समय से पहले शुरू हुई बर्फबारी, आप कहां-कहां घूम ले सकते हैं Snowfall का मजा
Baba Vanga Prediction For Bitter Cold: उमस भरी गर्मी का अब टाटा-टाटा,बाय-बाय हो गया है और गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके पीछे की वजह है समय से पहले हुई बर्फबारी जो अक्टूबर के महीने में ही हो गई है। जी हां, बीते दिन यानी रविवार को हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी हुई जिससे मौसम ने करवट ले ली है। इस बात की भविष्यवाणी सालों पहले बाबा वेंगा ने कर दी थी। बाबा वेंगा की बहुत सी भविष्यवाणियां पहले भी सच हो चुकी हैं और अब एक और सच हो गई है। उन्होंने साल 2025 में बर्फबारी और हाड़ कपाने वाली ठंड की भविष्यवाणी कर दी थी। अक्टूबर के महीने में ही पहाड़ सफेद चादर से ढक गए हैं और ये नजारा टूरिस्ट्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।
अगर आप भी इस सीजन से पहले होने वाली बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं और ट्रैवल लवर हैं तो अब दिसंबर और जनवरी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है इससे पहले ही आप कुछ चुनिंदा जगहों पर जाकर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। आइए फिर जल्दी से जान लेते हैं उन 3 टुरिस्ट प्लेस के बारे में जहां अक्टूबर में ही बर्फबारी शुरू हो गई है और आप वहां जाकर मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं और ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच
बुल्गारिया की मशहुर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कई सारी ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जो सच साबित हुई हैं। आगे आने वाले भविष्य के लिए भी उन्होंने ऐसी ही कई भविष्यवाणी की हैं। उन्हीं में से एक है समय से पहले बर्फबारी का होना और साल 2025 में हाड़ कंपाने वाली ठंड का पड़ना। उन्होंने साल 2025 में बर्फबारी, ठंड और कई ऐसी आपदाओं की भविष्यवाणी की थी। अब अक्टूबर में शुरू हो चुकी बर्फबारी को देखकर तो यही लग रहा है कि बाबा वेंगा की ठंड वाली बात सच हो रही है और कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है जैसे कि अस्थमा के मरीज, दिल के मरीज और बुजूर्ग लोग।
बर्फबारी का लेना है मजा तो जाएं कहां?
शिमला
अगर आप ट्रैवल लवर हैं और बर्फबारी देखना पसंद करते हैं तो शिमला चले जाएं। वहां पर समय से पहले बर्फ पड़ गई जिससे मौसम ने करवट बदल ली है और ठंड पड़ गई है। बर्फबारी का असर न सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों पर बल्कि मैदानी इलाकों में भी देखा गया और दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है।
मनाली
आखिर ऐसा कौन होगा जिसे बर्फ से ढके सफेद पहाड़, पेड़ और सड़कें देखना पसंद न हो। ऐसे लोगों के लिए जो बर्फबारी पसंद करते हैं उनके लिए गुड न्यूज है कि इस बार अक्टूबर में ही बर्फ पड़ गई है जिसका मजा आप मनाली जाकर ले उठा सकते हैं वो भी अपने परिवार के साथ। अगर करवा चौथ से पहले पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो मनाली जाने की तैयारी कर लें।
गुलमर्ग और धर्मशाला में भी शुरु हुई बर्फबारी
गुलमर्ग और धर्मशाला में भी बर्फबारी शुरू हो गई है जिसने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। आप अगर अपने परिवार के साथ या फिर दोस्तों के साथ इस मौसम का मजा लेना चाहते हैं तो जल्दी से ट्रिप प्लान कर लीजिए।



Click it and Unblock the Notifications











