Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ब्रिज, जिन्हें पार करते हुए खड़े हो जाते हैं रोंगटे
5 Most Dangerous Bridges In The World : सिडनी का सिडनी हार्बर ब्रिज, लंदन का टावर ब्रिज और सैन फ़्रांसिस्को का गोल्डन गेट ब्रिज ये दुनिया के सबसे मजबूत और खूबसूरत ब्रिज में से एक हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं। इन ब्रिज के नाम पर उनके शहर खूब पॉपुलर हैं और लोग इन्हें देखने के लिए दुनियाभर से आते हैं। लेकिन इसके उलट दुनिया में ऐसे कई खतरनाक ब्रिज हैं, जिनके बारे में सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अक्सर इन स्थानों पर कई पर्यटक रोमांचक अनुभव पाने के लिए घूमने जाते हैं।
अगर आप भी एडवेंचर के बेहद शौकीन हैं, तो आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक पुल के बारे में बताएंगे...

हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान
हुसैनी हैंगिंग ब्रिज को भी दुनिया का सबसे खतरनाक ब्रिज माना जाता है। ये ब्रिज पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में 2,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अधूरा बना हुआ ये ब्रिज दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज में शामिल है। हुंजा नदी के दोनों किनारों के गांवों के निवासियों ने क्षेत्र की सामग्रियों को मिला जलाकर इस ब्रिज को बनाया था ,ये ब्रीज दोनों तरफ के गांव के निवासियों को जोड़ने का काम करता है।

लंकावी स्काई ब्रिज
ये स्काई ब्रिज दुनिया सबसे लंबा ब्रिज है। ये घुमावदार होने की वजह से लोग इस पर जाने से डरते हैं। इसे खतरनाक ब्रिज में गिना जाता है। ये ब्रिज मलेशिया में 125 मीटर का घुमावदार केबल स्टे ब्रिज है। इसको देख कर ही लोगो की हालत खराब हो जाती हैं।

सिदु रिवर ब्रिज, चीन
यह हैं दुनिया का सबसे ऊंचे पुल में से एक हैं। जो शंघाई को चोंगकिंग से जोड़ता है। आपको ये जानकार शायद हैरानी होगी लेकिन ये ब्रिज 43 मिलियन टन से अधिक वजन को उठा सकता है। इसके निर्माण में सस्पेंशन केबल बनाने के लिए श्रमिकों को एक रॉकेट का उपयोग करना पड़ा। इस पुल को 100 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया गया था और यह दुनिया भर के सभी पुलों में सबसे मजबूत है।

ट्रिफ्ट ब्रिज स्विट्जरलैंड
ट्रिफ्ट ब्रिज दुनिया का सबसे खतरनाक है। इसकी ऊंचाई 100 मीटर और 170 मीटर लंबाई है। इस ब्रिज से लोग ग्लेशियर को बेहद ही पास से देख सकते हैं। यहां आने से वैसे तो लोग डरते हैं लेकिन एडवेंचर प्रेमी यहां आसानी से चले जाते हैं।

रॉयल गॉर्ज ब्रिज, यूएसए
रॉयल गॉर्ज ब्रिज अरकंसास नदी के ऊपर स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 955 फीट है। ये अमेरिका का सबसे ऊंचा सस्पेंशन पुल है। इसका भी नाम खतरनाक ब्रिजों की लिस्ट में शुमार होता है। इस ब्रिज का निर्माण साल 1929 में किया गया था। रोमांच पाने के लिए बड़ी मात्रा में पर्यटक इस जगह पर आते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











