Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
जींस पहनने के स्टाइलिश तरीके
जींस पहले जितनी प्रचलन में नहीं थी अब उतनी ही ज्यादा प्रचलन में आ गई है। जिसको देखो वही आजकल जींस में, खासतौर पर लड़कियों के बीच में जींस काफी पसंद की जाती है। जब भी कुछ अच्छा पहनने को ना मिले तो लोग जींस चढ़ा कर बिना किसी झिझक के निकल लेते हैं। एक तो यह बहुत ही आरामदायक होती है दूसरे इनको मेंटेन करने के लिये किसी खास टिप्स की जरुरत नहीं होती।
जींस काफी कैज्युअल होती है आप इसके साथ कुछ भी पहन सकती हैं। इसके साथ जो ज्वेलरी भी आप पहनती हैं उससे आपका लुक पहचान में आता है। अब जैसे आपने प्लेन शर्ट और जींस के साथ बडे़-बडे़ कंगन पहने तो इंडो वेस्टर्न लुक आ जाएगा। इसी तरह आप नॉट वाली शर्ट भी पहन सकती है, इससे आप भींड में बिल्कुल ही जुदा दिखेंगी।
हम आपको बता दें कि इन दिनों लाल और नीले रंग की जींस काफी फैशन में है, तो यदि आप जींस खरीदने की फिराख में हैं तो रंगीन जींस खरीदें। तो इसका यह मतलब हुआ कि आप जींस पर कौन सी ज्वेलरी पहनती हैं, वो भी मायने रखती है। आइये जानते हैं जींस के साथ क्या क्या पहने जिससे आपको कूल लुक मिल सके। ट्राई कीजिये ये लुक -

सेमी फार्मल लुक
नेवी ब्लू जींस के साथ बिल्कुल सफेद रंग की शर्ट पहनिये, इस तरह का लुक आप ऑफिस के लिये चुन सकती हैं।

रेट्रो स्टाइल
जींस के साथ नॉट वाली शर्ट तथा सिर पर स्कार्फ वाला हेयर बैंड लगाइये। इससे 70 का रेस्ट्रो स्टाइल वाला लुक आएगा।

हिप हॉप लुक
ऐसी जींस पहनिये जो बहुत ही गहरे रंग की हो और उसके साथ स्ट्रीप नॉट शर्ट पहनिये। लुक को पूरा करने के लिये उसके साथ हाई हील पहनिये।

काउगर्ल लुक
जब भी आप जींस के साथ काउबॉय वाले बूट्स पहने तो उससे धागों वाली जींस के साथ पेयर करें।

सिंपल लुक
शॉपिंग या कॉलेज जा रही हों तो टार्न जींस को ब्राइट यलो टी शर्ट के साज्ञ पहनिये। पैरों में सिंपल चप्पल पहनिये और देखिये कि आप कितनी स्मार्ट लगेंगी।

कोर्सेट
इन दिनों कोर्सेट टॉप बहुत चल रहे हैं तो ऐसे में यदि आपका फिगर सेक्सी है तो ऐसे टॉप जींस पर पहन सकती हैं।

जींस और गंजी
पेंसिल जींस के साथ गंजी पहने साथ ही बूट्स होने जरुरी हैं।

जींस और कान्वर्स
यदि आपको अपने स्कूल के दिनों में पहुंचना हो तो रग्गड जींस जैकेट के साथ कान्वर्स शूज पहनिये।

जींस और टी
जींस और पीच कलर की टी शर्ट देखने में बहुत ही सिंपल लग रही है लेकिन दीपिका ने इसमें चमकदार सिल्वर बेल्ट लगा कर इसे नया लुक ले दिया है।

कई रंगों के साथ जींस
ब्राइट कलर पहन कर खुद को एक ब्राइट अवतार दे दीजिये। एक ब्राइट रंग का टॉप पहने और उपर से कोई कलर फुल जैकेट पहन लें।



Click it and Unblock the Notifications











