Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
फादर्स डे स्पेशल: पिता के लिए दिल में छिपे प्रेम और सम्मान को इन शायरी की मदद से जताएं
हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को पिता दिवस यानी फादर्स डे मनाया जाता है। मदर्स डे की तर्ज पर फादर्स डे भी सेलिब्रेट किया जाता है। दुनियाभर में फादर्स डे मनाने की तारीख में थोड़ा अंतर रहता है, मगर सबका मकसद एक है पिता द्वारा किये त्याग और संघर्ष का सम्मान करना।

हिंदू धर्म और सभ्यता में पिता को सदैव उच्च स्थान दिया गया है। पिता भले ही कभी मां की तरह खुलकर बच्चों के प्रति अपने प्यार को जाहिर नहीं करता है लेकिन उनकी जिंदगी का मकसद अपने बच्चे की तरक्की और खुशहाली ही रहती है। उनकी डांट में जो मिठास होती है वो बड़े हो जाने पर समझ आती है।
फादर्स डे एक अच्छा मौका है अपने पिता को ये बताने का कि आप उन्हें कितना समझते हैं और परिवार को साथ लेकर चलने के उनके संघर्ष को जानते हैं। यहां दी गयी कुछ खूबसूरत शायरी आप अपने पापा को भेज सकते हैं। आप चाहें तो सोशल मीडिया या अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी इन्हें पोस्ट कर सकते हैं।

1.
उन के होने से बख़्त होते हैं
बाप घर के दरख़्त होते हैं
अज्ञात

2.
हमें पढ़ाओ न रिश्तों की कोई और किताब
पढ़ी है बाप के चेहरे की झुर्रियाँ हम ने
मेराज फ़ैज़ाबादी

3.
अज़ीज़-तर मुझे रखता है वो रग-ए-जाँ से
ये बात सच है मिरा बाप कम नहीं माँ से
ताहिर शहीर

4.
मुझ को छाँव में रखा और ख़ुद भी वो जलता रहा
मैं ने देखा इक फ़रिश्ता बाप की परछाईं में
अज्ञात

5.
नसीब वाले हैं जिनके सर पर पिता का हाथ होता है,
ज़िद पूरी हो जाती है सब गर पिता का साथ होता है।
हैप्पी फादर्स डे

6.
बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है,
किसी शख्स के वजूद की ‘पिता' ही पहली पहचान है।
हैप्पी फादर्स डे

7.
आपके ही नाम से जाना जाता हूं "पापा",
भला इस से बड़ी शोहरत मेरे लिए क्या होगी।

8.
न हो तो रोती हैं जिदें, ख्वाहिशों का ढेर होता है,
पिता हैं तो हमेशा बच्चो का दिल शेर होता है।
हैप्पी फादर्स डे

9.
कंधो पर झुलाया कंधो पर घुमाया,
एक पापा की बदौलत ही मेरा जीवन खुबसूरत बन पाया।
हैप्पी फादर्स डे



Click it and Unblock the Notifications











