Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
जब सत्यभामा को द्रौपदी ने बताए थे खुशहाल जीवन के लिए सेक्स सीक्रेट
परिवार में सुख और शांति बनी रहे, इसके लिए महाभारत में द्रौपदी ने भगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा को खास तरीके बताए थे। द्रौपदी ने सत्यभामा को बताया था कि किस प्रकार कोई स्त्री अपने पति को हमेशा प्रसन्न
एक बार श्री कृष्ण यादवों के साथ और अपनी पत्नी सत्याभामा के साथ देवेतायान आश्रम पहुंचे वहां ऋषि मार्कडेंय भी मौजूद थे। सत्याभामा ने देखा कि कैसे द्रौपदी अपने पांचों पतियों का प्यार और अच्छे से ध्यान रख रही हैं। पांच पतियों की पत्नी होने के बावजूद भी द्रोपदी कैसे पांचों पतियों का एक समा न व्यवहार कर रही हैं। यह सब देख सत्याभामा ने द्रौपदी से खुशहाल दाम्पत्य जीवन जीने का रहस्य पूछा था।
परिवार में सुख और शांति बनी रहे, इसके लिए महाभारत में द्रौपदी ने भगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा को खास तरीके बताए थे। द्रौपदी ने सत्यभामा को बताया था कि किस प्रकार कोई स्त्री अपने पति को हमेशा प्रसन्न रख सकती है।
यहां जानिए द्रौपदी के अनुसार विवाहित स्त्रियों को कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए...

पति को न करें वश में
द्रोपदी कहती है कि पति को वश में करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कुछ स्त्रियां पति को वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र, औषधि आदि का उपयोग करती है, जो कि नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर यदि पति को ये बातें मालूम हो जाती है तो रिश्ता बिगड़ सकता है।

रखती है सभी रिश्तों की समझ
जो समझदार स्त्री होती है, वह अपने परिवार के सभी रिश्तों की पूरी जानकारी रखती है, क्योंकि एक भी रिश्ता भूल गए तो वह रिश्ता पारिवारिक सम्बन्ध बिगाड़ सकता है।

दूर रहना चाहिए बुरे चरित्र वाली महिलाओं से
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए स्त्री को बुरे चरित्र वाली स्त्रियों से दूर ही रहना चाहिए। गलत आचरण वाली स्त्रियों से मित्रता या मेल-जोल होने पर जीवन में परेशानियां बढ़ जाती है।

अपमान न हो
स्त्री को कभी भी ऐसी कोई बात नहीं कहनी चाहिए, जिससे किसी का अपमान होता है। द्रोपदी कहती है कि मैं पांडव परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सम्मान करती हूँ।

आलस नहीं करना चाहिए
किसी भी काम के लिए आलस नहीं करना चाहिए। जो भी काम हो, उसे बिना समय गवाए पूरा कर लेना चाहिए। ऐसा करने पर पति और पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है।

खिड़की और दरवाजे पर खड़े नहीं रहना चाहिए
द्रोपदी सत्यभामा से कहती है कि स्त्री को बार-बार दरवाज़े पर या खिड़की पर खड़े नहीं रहना चाहिए। ऐसा करने वाली स्त्रियों की छबि समाज में खराब होती है।

क्रोध पर हो नियंत्रण
स्त्री को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्रोध के कारण बड़ी-बड़ी परेशानियां उत्पन्न हो जाती है। इसलिए क्रोध पर काबू रखें। साथ ही पराए लोगों से व्यर्थ बात नहीं करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











