Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Bada Mangal 2025 Wishes: ज्येष्ठ माह के प्रथम बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी के भक्तों संग शेयर करें ये बधाई संदेश
Bada Mangal 2025 Wishes : बड़ा मंगल, जिसे 'बुढ़वा मंगल' भी कहा जाता है, उत्तर भारत में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक पर्व है। यह त्योहार हनुमान जी को समर्पित है और हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ मास आमतौर पर मई और जून के बीच आता है। वर्ष 2025 में पहला बड़ा मंगल 13 मई को मनाया जाएगा, और इसी दिन से इस विशेष पर्व की शुरुआत होगी।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, त्रेता युग में इसी ज्येष्ठ मास के एक मंगलवार को भगवान श्रीराम की हनुमान जी से पहली भेंट हुई थी। यही कारण है कि इस दिन को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवारों को 'बड़ा मंगल' के रूप में विशेष पूजन-अर्चन और सेवा कार्यों के साथ मनाया जाता है।
बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर आप भी अपने मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को हनुमान जी की कृपा की कामना करते हुए शुभ संदेश भेज सकते हैं।

बड़ा मंगल 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Bada Mangal 2025 Wishes)
1. पवनपुत्र आए हैं आशीर्वाद देने,
हर दुख-संकट से आपको बचाने।
बड़े मंगल की शुभकामनाएं
2. अंजनी के लाल तू, संकटों का नाश करे,
राम के नाम से तू, हर गुनाह माफ करे।
तेरी भक्ति में जो लीन, उसे कभी ना हार मिले,
प्रभु श्रीराम के दुलारे, जीवन को तू संवार दे।
3. सब सुख लहै तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहू को डरना
बुढ़वा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं
4. श्रीराम के दुलारे हनुमान,
तेरी भक्ति में शक्ति अपार।
सिया-राम के सेवक बनकर,
तूने किया सब का उद्धार।
बड़े मंगल की शुभकामनाएं
5. अंजनी पुत्र की भक्ति हर संकट मिटाएगी"
बजरंग बली की जिस पल कृपा हो जाएगी,
दुनिया की बेशक हर कमजोरी मिट जाएगी।
करो भक्ति ऐसे जैसे वो देख रहे हैं सब यहां,
अंजनी पुत्र की भक्ति हर संकट मिटाएगी।।
6. संकट मोचन नाम तिहारो,
जो जपे फल पाए प्यारो।
बड़े मंगल को शुभकामनाएं
7. सवेरे सवेरे ले हनुमान जी का नाम
सवेरे सवेरे ले हनुमान जी का नाम,
सिद्ध करेंगे वो तुम्हारे सब काम।
न रहेगा कोई दुख बाकी ऐ मनुज,
करेंगे सब असुरों का काम तमाम।।
बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं
8. जिनके मन में बसे हैं श्रीराम
जिनके तन में हैं श्री राम
जग में हैं वो ही सबसे बलवान
ऐसे प्यारे हैं मेरे हनुमान
जय श्रीराम, जय श्रीराम... जय हनुमान
बड़ा मंगल की हार्दिक बधाई
9. स्वप्न में मुझको श्रीराम बुलावे
भूत-पिशाच कुछ निकट न आवे,
भय उसका कुछ बिगाड़ न पावे।
पवन पुत्र का है यह आशीर्वाद,
स्वप्न में मुझको श्रीराम बुलावे।
बुढ़वा मंगल की आप सभी को शुभकामनाएं
10. जग में सबसे हैं वो बलवान
ऐसे प्यारे मेरे हनुमान,
जय श्रीराम जय हनुमान!
11. अर्ज मेरी सुनो अंजनी के लाल
काट दो मेरे घोर दुखों का जाल,
तुम हो मारुती-नन्दन, दुःख-भंजन
करूं मैं आपको दिन रात वन्दन,
बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।
12. बड़ा मंगल की हार्दिक शुभकामनाएं। जय बजरंगबली!"
13. हनुमान जी के आशीर्वाद से आपके सभी संकट दूर हों।"
14. श्रीराम के प्यारे हनुमान, संकट काटें बनें कृपान।"
15. जो संकट में हनुमान को पुकारता है, वह कभी निराश नहीं होता।"



Click it and Unblock the Notifications










