Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
भक्ति का विश्व रिकॉर्ड! चालीसा बनी भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली YouTube वीडियो
Hanuman Chalisa YouTube Record: भक्ति संगीत की शक्ति एक बार फिर पूरी दुनिया ने महसूस की। T-Series के लोकप्रिय भक्ति वीडियो श्री हनुमान चालीसा (Shree Hanuman Chalisa) ने यूट्यूब (YouTube) पर इतिहास रच दिया है। यह 5 बिलियन (5 अरब) व्यूज का आंकड़ा पार करने वाला भारत का पहला और एकमात्र वीडियो बन चुका है।
हरीहरन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज और ललित सेन के संगीत से सजे इस वीडियो की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और यह अब दुनिया के सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज की एलिट लिस्ट में शामिल हो गया है।

भारत का पहला वीडियो जिसने छुआ 5 बिलियन का आंकड़ा
टी-सीरीज (T-Series) का हनुमान चालीसा भक्ति वीडियो अब तक की किसी भी बॉलीवुड, पंजाबी, साउथ या इंडिपेंडेंट गाने से बहुत आगे निकल चुका है। यह यूट्यूब के ऑल-टाइम टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे गए वीडियोज में शामिल हो गया है जो अपने आप में भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
किन दिग्गजों ने बनाया यह मैजिक?
इस रिकॉर्डब्रेकिंग वीडियो के पीछे भारतीय संगीत जगत के बड़े नाम हैं जो हम आपको बताने जा रहे हैं। इस गीते को आवाज दी है हरीहरन ने संगीत है ललित सेन का और निर्देशक हैं शंभू गोपाल। इन दिग्गोजों की मेहनत रंग लाई और यह वीडियो दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए आस्था, शक्ति और आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक बन चुका है।
भूषण कुमार ने व्यक्त किया आभार
इस खास मौके पर टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने खुशी जताते हुए कहा- "हनुमान चालीसा भारतीयों के दिलों में एक खास स्थान रखती है। 5 बिलियन व्यूज हमारे लिए सिर्फ डिजिटल माइलस्टोन नहीं है, बल्कि लोगों की गहरी और अटूट भक्ति का प्रमाण है। मेरे पिता गुलशन कुमार ने हर घर तक भक्ति संगीत पहुंचाने का सपना देखा था। आज यह उपलब्धि उसी सपने को सम्मान देती है।
सोशल मीडिया पर खुशी की लहर
श्री हनुमान चालीसा के 5 बिलियन व्यूज पार करने की खबर आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। भक्ति के सागर में डूबे लोगों की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। ऐसे में यूजर्स सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। लोग इस बात से खुश हैं कि हनुमान चालीसा को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications











