Latest Updates
-
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद
Thursday Shopping Rules: गुरुवार को इन चीजों की खरीदारी को माना जाता है अपशकुन, घर में चला आता है दुर्भाग्य
ज्योतिष और वास्तु के अनुसार घर में खरीदकर लाने वाली चीज़ों से भी हमारा भाग्य सीधे तौर पर जुड़ा होता है। गुरूवार का दिन बृहस्पति ग्रह का दिन होता है।
इस दिन कुछ चीज़ों को खरीदकर लाने से गुरु का दोष उत्पन्न हो जा जाता है। वहीं कुछ ख़ास चीज़ें हैं जिनको गुरूवार के दिन खरीदने से गुरु देव प्रसन्न हो जाते हैं।

गुरूवार के दिन खरीददारी संबंधी इन उपायों का पालन करने से आप भी अपने भाग्य को चमका सकते हैं। जानते हैं गुरुवार के दिन कौन सी चीज़े खरीदनी चाहिए और कौन सी चीज़े गलती से भी खरीद कर घर नहीं लानी चाहिए-
गुरूवार के दिन गलती से भी ना खरीदें ये चीज़ें
वास्तु के अनुसार गुरूवार के दिन नुकीली या धारदार चीज़ें बिलकुल भी नहीं लेनी चाहिए। इससे घर में तनाव और झगड़े जैसी स्थिति पैदा होने लगती है। गुरुवार के दिन चाक़ू, कील, सुई या कैंची जैसी चीज़ें खरीदकर नहीं लानी चाहिए।
हफ्ते के इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान भी वास्तु दोष को उत्पन्न करता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक संकट पैदा होने लगता है। इस दिन मिक्सी, प्रेस, माइक्रोवेव, इंडक्शन जैसे उपकरणों की खरीददारी से बचना चाहिए।
शनिवार की तरह गुरुवार के दिन भी लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। इससे गुरु दोष उत्पन्न होता है। इसलिए इस दिन लोहे का सामान विशेषकर बर्तन लेने से बचना चाहिए।
गुरूवार के दिन पूजा पाठ से जुड़ा सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही आंखों या जल संबंधित सामान लेने से भी बचना चाहिए। आँखों का काजल, चश्मा जैसी चीज़े गुरुवार के दिन खरीदने से घर में आर्थिक समस्याएं आती हैं।
गुरुवार के दिन खरीदें ये सामान, पाएंगे शुभ परिणाम
इस दिन सोना चांदी या गहने खरीदना शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में गुरु ग्रह मज़बूत होते हैं। इस दिन वस्त्र की खरीदारी भी अच्छे परिणाम देता है।
गुरुवार के दिन ज्ञान और पढाई सम्बन्धी वस्तुएं खरीदना भी अच्छा माना जाता है। पुस्तकें, कॉपी, पेन, स्टेशनरी का अन्य सामान गुरुवार के दिन खरीदना चाहिए। इससे गुरु की कृपा रहती है और ज्ञान में वृद्धि होती है।
प्रॉपर्टी में निवेश किसी विशेष दिन ही करना चाहिए। गुरुवार का दिन प्रॉपर्टी में निवेश के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन किये निवेश का लाभ लंबे समय तक मिलता है। गुरुवार के दिन बिना किसी झिझक के मकान, ज़मीन या दुकान जैसी प्रॉपर्टी को खरीदा जा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











