Latest Updates
-
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान
Chanakya Niti: महिलाएं इन आदतों से बनाकर रखें दूरी, घर को नरक बनते नहीं लगती देरी
चाणक्य ने जीवन में जो भी बातें बताई वो लोगों को लाभ पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव को चाणक्य नीति में लिखकर उसे अम्र बना दिया। चाणक्य नीति में मानव जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं। चाणक्य आज भी बहुत प्रासंगिक है।
माना जाता है कि अगर जीवन में इन नीतियों का सही तरीके से पालन किया जाए तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। चाणक्य ने चाणक्य नीति शास्त्र में महिलाओं के कुछ सबसे खतरनाक लक्षणों का जिक्र किया है।
चाणक्य नीति में कहा गया है कि एक गुणी स्त्री घर को स्वर्ग के समान बना देती है। चाणक्य ने महिलाओं को कुछ बुरे लक्षणों से बचने की सलाह दी है अन्यथा उनका घर नरक से बदतर हो सकता है।

अहंकार
अहंकार व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु है। चाणक्य के अनुसार महिलाओं को अभिमान से बचना चाहिए। अहंकारी स्त्री के घर से सुख-समृद्धि धीरे-धीरे क्षीण होने लगती है। ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसीलिए चाणक्य ने अहंकार को महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक बताया।
ज्ञान की कमी
चाणक्य के अनुसार स्त्री का ज्ञानी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। शिक्षित और ज्ञानी महिलाएं इस समाज को नई दिशा देती हैं। एक शिक्षित और ज्ञानी महिला घर को स्वर्ग बना देती है।

लालच
चाणक्य के अनुसार महिलाओं को लालच से दूर रहना चाहिए। इस व्यवहार से स्त्री का परिवार नष्ट हो जाता है। चाणक्य के अनुसार जब स्त्री लालची हो जाती है तो वह घर की सुख-शांति को नष्ट करने लगती है। लालच परिवार में अस्थिरता का कारण बनता है।
झूठ
चाणक्य के अनुसार ज्यादातर महिलाओं में झूठ बोलने की प्रवृत्ति होती है। केवल झूठ बोलना या धोखा देना ही नहीं, बल्कि दूसरों के बारे में गलत बोलना भी एक बुरी आदत है। ये आदतें एक न एक दिन आपके जीवन को बर्बाद कर देंगी। इन महिलाओं को दूसरों से सम्मान भी नहीं मिलता है।
गुस्सा
गुस्सा दिखाना महिलाओं की आदत होती है। हालांकि हर बात पर गुस्सा होना ठीक नहीं है। अपने गुस्से को हथकंडे की तरह इस्तेमाल करना बंद कर दें। क्योंकि सामने वाला कई बार आप पर बहुत ज्यादा गुस्सा हो सकता है और उसका परिणाम आपको ही भुगतना पड़ेगा।

स्वार्थ
एक महिला को केवल अपने जीवन के बारे में नहीं बल्कि पूरे परिवार के सदस्यों के बारे में सोचकर चलना चाहिए। लेकिन ऐसा हर घर में देखने को नहीं मिलता है। कुछ महिलाओं के लिए ऐसा कर पाना मुश्किल लगता है। कुछ पैसे और संपत्ति को लेकर अधिक स्वार्थी होती हैं। महिलाओं का ऐसा व्यवहार उन्हें भविष्य कष्ट पहुंचाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











